एक ऐसा श्राप जो पुरे भानगढ़ Bhangarh Fort को खंडहर में तब्दील कर गया
भानगढ़ पुराने किलो में हमे हमेशा पुरानी रूहानी ताकतों का अनुभव होता है जो की किसी मौत को बुलावा दे रहे हो और हम उस जगह पर बिना डरे नहीं रुक पाते और ऐसी रहस्यमयी जगहों के आगे विज्ञान भी अपने घुटने टेक देता है | दुनिया में ऐसे कई किले है जहा की कहानिया आज भी उनके काले अतीत को बयान करती है | बहुत कम इंसान ऐसे जगहों से रूबरू हो पाते है और कुछ लोग तो मानते ही नहीं है लेकिन फिर भी हमारे दिमाग को ऐसी रहस्मयी जगहों पर पहुचने का जज्बा रहता है हम ऐसी रहस्यमयी जगहों के बारे में गहराई से जाने बिना नहीं रह सकते है | हमने देश विदेश के कई प्रेतबाधित किलो के बारे में सुना होगा लेकिन आज आपको हम अतीत की कहानियों में बिखरे एक किले से आपको उसकी अतीत से रूबरू करवाएंगे | भारत में एक ऐसा किला है जिसके बारे में कहा जाता कि सूरज डूबते ही इस किले पर आत्माओ का कब्ज़ा हो जाता है और कोई भी इन्सान इस किले में रात नहीं बिता सकता है और जिसने भी ऐसी कोशिश की उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है | इस किले का नाम है भानगढ़ का किला जो कि जयपुर से कुछ दूरी पर अलवर जिले में स्थित है | आइये आज हम आपको इस रहस्यमयी किले की सच्ची घटन...