एक एसी सुरंग Screaming Tunnel जहा आती है रुहो की चीखे
मृत्यु लोक में रूहों और आत्माओं के रूप में भटकता रहता है। ऐसी रूहें जिनके साथ कोई हादसा हुआ हो, हत्या हुयी हो, या फिर उन्होंने आत्महत्या की हो। ये सारी आत्माएं परमात्मा की मर्जी से पहले ही अपना शरीर छोड़ देती हैं, लेकिन उन्हे अपना समय पूरा करने के बाद ही मृत्युलोक से मुक्ती मिलती है। अभी तक आपने इस सिरीज के लेख में बहुत सी भयानक इमारतों, होटलों, अस्पतालों के बारें में पढ़ा लेकिन इस बार आपको एक ऐसे टनल Screaming Tunnel के बारें में बताया जायेगा जहां रूह का खौफ इतना है कि वहां इंसान माचिस की एक तीली जलाने मात्र से कांप उठता है। यह सुरंग Screaming Tunnel कनाडा के ओंटेरियो के नियागरा फाल्स के पास स्थित है। इसका निर्माण सन 1900 में उस इलाके में पानी के बहाव को पास के खेतों की तरफ मोडने के लिए ग्रांड ट्रेक रेलवे लांइस के ठीक नीचे किया गया जो कि लगभग 16 फीट ऊंची और 125 फीट लंबी है। सुरंग के निर्माण के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन कुछ समय बाद ही एक ऐसा हादसा हुआ जिसने आसपास के लोगों को हिला कर रख दिया।इसके आस-पास उस वक्त कुछ खास आबादी नहीं थी और इस सुरंग में हमेशा पानी भी नहीं ...