Lothian Cemetery , जहा घुमती थी एक अंग्रेज की सर कटी आत्मा
The Haunted Lothian Cemetery Story in Hindi हर इन्सान को मौत के बाद मिटटी में मिला दिया जाता है चाहे वो हिन्दू रिवाज हो , या मुस्लिम रिवाज या इसाई रिवाज | हिन्दुओ में मौत के बाद मृतक के शरीर को अग्नि को समर्पित कर दिया जाता है वही पर मुस्लिम और इसाई रिवाजो में मौत के बाद जमीन में दफन करने की प्रक्रिया है | किसी धर्म और जाति में अक्सर यही माना जाता है कि अगर कोई अपने अधूरे कार्यो के बिना इस दुनिया से विदा हो जाता है तो उसकी रूह को सुकून नही मिलती है और वो इंसानी दुनिया में तब तक रहता है जब तक की उसकी आत्मा को तृप्ति नही मिल जाती है | कब्रिस्तान एक ऐसी जगह है जो इन्सान की आखिरी मुकाम की निशानी है | जिस तरह हम कॉलोनीयाँ बसाकर जंगल जैसी जमीन पर रहने लग जाते है उसी प्रकार जब कब्रिस्तान में भी मरने वालो की संख्या बढ़ जाती है तो उन स्थानों पर केवल आत्माओ का ही प्रभुत्व रहता है | यही कारण है दुनिया का कोई भी कब्रिस्तान हो वहा पर रात को जाने से हर इन्सान घबराता है क्योंकि वो सोचता है कि ना जाने कब कौनसी अतृप्त आत्मा उसको नुकसान पहुचा दे | आज हम आपको दिल्ली के एक कब्रिस्तान की एक ऐसी ही अतृप्त आत...