एक चमत्कारी बाबा जो 250 सालो तक जीवित रहे Mysterious 250 Year Old Devraha Baba
दोस्तों भारत दुनिया में अपनी चमत्कारी शक्तियों के लिए जाना जाता है और यहा ऐसे कई चमत्कार है जिनके बारे में बताना बड़ा कठिन है | कुछ चमत्कार लोगो की नजरो में आया जाते है और कुछ नहीं | आज हम आपको एक ऐसे संत के बारे में बताने जा रहे है जो 250 साल तक जीवित रहे Mysterious 250 Year Old Devraha Baba और जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को हाथ का निशाँ दिया जिससे कांग्रेस पार्टी बुलंदियों तक पहुची |
अपनी चमत्कारी शक्तियों से दुनिया में मशहूर देवराहा बाबा , जिनके जन्म के बारे में आज भी संदेह है | ऐसा लोगो का माना जाता है कि उनके 1990 में देहांत से पहले वो 250 साल जीवीत रहे और कुछ लोग तो ये आंकड़ा 500 से 900 साल तक बताते है | दोस्तों आपको ये सुनकर अजीब लग रहा होगा लेकिन अगर सामान्यजन ये बात कहते तो आप नहीं मानते लेकिन बड़े बड़े नेता तक इनकी उम्र इतनी ही बताते थे | ऐसा क्या था देवराहा बाबा में , जो बड़े बड़े नेता इनसे आशीर्वाद लेने आते |
देवराहा बाबा का संभावित जन्म 1477 और देहांत 1990 है मतलब कि लगभग 500 साल या अधिक | हिमालय की पहाडियों में कई वर्ष तक तपस्या करने के बाद ये उत्तर प्रदेश के देवरिया ग्राम में पहुचे | लोगो ने इनके चमत्कार को देखते इनका नाम देवराहा बाबा रख दिया | ये सरयू नदी के किनारे धर्म ध्यान करने लगे |इनके रहने का अंदाज अलग ही था ये अपने पुरे जीवन में निर्वस्त्र ही रहे और ये जमीन से 12 फूट उचे लकड़ी के बॉक्स में इनका निवास था और केवल स्नान करने जमीन पर आते थे | वो अपना जीवन बहुत ही सरल तरीके से बिताते थे |
उनको कैमरे या टीवी आदि से परहेज था | और अगर कोई खीच लेता तो कई बार लोगो को उनकी फोटो नहीं बनती थी | उनका निर्जीब चीजो पर नियंत्रण था | यमुना नदी में 30 मिनट तक बिना सांस लिए रह जाते | वो जंगली जानवरों की भाषा समझकर उन्हें अपने काबू में कर लेते थे | दूध और शेहद पीकर उन्होंने अपना जीवन निकाला था | लोगो को चमत्कार से फल और मेवे प्रसाद के रूप में देते थे | श्रुधालू ये देखकर हैरान रह जाते थे कि ये प्रसाद कहा से आया ?????
इनका एक चमत्कार जिनसे ये पुरे देश के अखबारों की सुर्खियों में आ गए वो ये है | आपातकाल के बाद जब इंदिरा गांधी चुनाव हार गयी तो वो देवराहा बाबा से आशीर्वाद लेने गयी तो उन्होंने अपने पंजे से उन्हें आशीर्वाद दिया और इंदिरा गांधी ने इस आशीर्वाद को चुनाव चिन्ह बनाकर 1980 के चुनावो में उतरी | और इंदिरा गांधी भारी बहुमतो से जीतकर प्रधानमंत्री बन गयी | इसके बाद तो राजनेताओ का तांता लग गया | डॉ राजेंद्र प्रसाद, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, लालू प्रसाद और मुलायम सिंह जैसे कई राजनेता इनसे आशीर्वाद लेकर राजनीती में आये | इसके अलावा कई फ़िल्मी सितारे भी इनसे आशीर्वाद लेने आते थे |
तो दोस्तों इस तरह हमने देखा कि इन चमत्कारी बाबा के चमत्कारों से कई लोगो को किस तरह फायदा हुआ जिससे हम कह सकते है कि दुनिया में चमत्कार जैसी भी कोई चीज होती है |
Comments
Post a Comment