वास विला , जहा पिछले 14 सालो से है आत्मा का कब्ज़ा Haunted Vas Villa in Bangalore
मित्रो हमने आपको देश के अलग अलग जगहों पर स्थित प्रेतबाधित जगहों के बारे में बताया है और इसी कड़ी में आज हम आपको बंगलौर के एक ऐसे घर Haunted Vas Villa in Bangalore के बारे में बताएँगे जो पिछले 14 सालो से वीरान पड़ा है और स्थानीय लोगो का मानना है कि इस घर में किसी आत्मा का निवास है जिस कारण आज तक कोई इस घर को ना ही खरीद सका और ना ही रह सका | ऐसा क्या हुआ था इस घर में , आइये इसकी पुरी कहानी आपको बताते है
वास विला आज से लगभग 70 -80 साल पुराना घर है और इस बंगले में बंगलोर के मशहूर वकील डॉ वास की मौत के बाद उनकी दोनों बेटिया डोइस वास और वेरा वास यहा रहती थी | इस बंगले में एक दिन किसी ने चाक़ू मारकर डोइस की हत्या कर दी जिसकी उम्र 75 के आसपास होगी | उसको मारने के बाद उसको उसी बंगले में उसकी लाश को दफन कर दिया | कातिल का बिलकुल भी पता नहीं चल सका |
हालांकि वेरा इस घटना के बावजूद भी इस घर में रहना चाहती थी क्योंकि उसकी बहन की यादे उस घर में थी लेकिन घरवालो के दबाव के चलते उसको ये घर छोड़ना पड़ा | और तब से लेकर आज तक इस घर में कोई रहने को नहीं आया और ऐसा लोग मानते है कि डोइस की आत्मा आज भी उस घर में भटक रही है |
जब आप इस घर को बाहर से देखेंगे तो ये घर आपको बड़ा डरावना लगेगा और इस घर के बाहर बड़ी बुरी हालत में के जर्जर कार भी खडी हुई है | इस घर में कुछ परनोर्मल एक्सपर्ट गये हुए और उन्होंने घर में टूटे फूटे सोफे , टेबल , कुर्सिया और कई शीशे के सामान देखे | कुछ परनोर्मल एक्सपर्ट को यहा पर नेगेटिव एनर्जी भी महसूस हुई जिससे पता चलता है कि इस घर पर जरुर किसी आत्मा का कब्जा है | इस जगह पर MTV के एक शो को भी शूट किया गया था |
यह घर अब बंगलोर के प्रेतबाधित स्थानों में से एक माना जाता है और रात को इस घर के आस पास कोई नहीं भटकता है | स्थानीय लोगो का मानना है कि डोइस की आत्मा आज भी इस घर में रहती है और वो किसी को इस घर में नहीं रहने देती है | अगर आप इस बात को सच ना माने तो असली सच्चाई इस घर में जाकर पता लगा सकते है तो कौन इस भूतहा घर में रहना पसंद करेगा , कमेंट में अपने विचार जरुर बताये |
Comments
Post a Comment