एक रहस्यमयी किला , जिसमे घुसते ही गायब हो जाते है लोग Haunted Scary HetamPur Fort
मित्रो प्राचीन भारत में राजा महाराजा हुआ करते थे और वो अपने लिए किले बनाते थे | उन किलो को बड़े रहस्यमयी तरीको से बनाया जाता था जिसके बारे में उसके निर्माण करने वाले या केवल राजा को पता होता था | संकट की घड़ी में उन किलो से कई सुरंगो से बचकर निकला जा सकता था | आज हम आपको एक ऐसे ही एक रहस्यमयी किले Haunted Scary HetamPur Fort के बारे में बताना चाहेंगे जिसमे घुसते ही लोग गायब हो जाते है |
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हेतमपुर नाम का एक गाँव है | इस गाँव में प्राचीन समय में यहा हेतम खां नाम के राजा का राज था | उसने यहा एक ऐसा किला बनवाया था जिसके तहखाने पुरे प्रदेश में मशहूर थे | इन तहखानो में कैसे जाना और कैसे आना किसीको भी नहीं पता था | इस किले के बारे में लोगो का कहना है कि इस किले पर किसी प्रेत का साया है जिससे कोई भी इंसान इस किले के पास भी नहीं भटकता | ऐसा क्या हुआ था इसकिले में और क्या है इस किले का रहस्य , आइये आपको बताये |
आज से कई साल पहले एक रात को इस किले के करीब से एक शादी की बारात गूजर रही थी | उस समय में यातायात के आधुनिक साधन नहीं होने से लोगो को मीलो पैदल या बैलगाड़ी में जाना पड़ता था | जब वो इस किले के नजदीक आये तो इस किले की बाहर से सुन्दरता देख कुछ लोग अंदर विश्राम करने चले गये और कुछ लोग बाहर बैलगाड़ियो पर विश्राम करने लगे | सुबह जब वो उठे तो देखा कि किले से कोई बाहर नहीं आया | बाहर में से कुछ लोग उन्हें ढूंढने गये लेकिन वो भी वापस नहीं लौटे | ये देख लोग घबराकर वहा से चले गये | धीरे धीरे गाँव वालो में ये बात फ़ैल गयी और उन्होंने इस किले की सुरंगो को पत्थरों से बंद कर दिया |
तब से आज तक कोई भी इस किले में जाने की हिम्मत नहीं करता | इस पांच सौ वर्ष पुराने किले को लोग भुलैनी कोट कहकर पुकारते है | कुछ लोगो का तो ये भी मानना है कि इस किले के अंदर रहस्यमयी तहखानो और सुरंगो में अताह खजाना भरा पड़ा है लेकिन उस ख़जाने तक अभी कोई नही पहुच पाया | जब ASI की टीम यहा आयी तो उन्होंने इसकी मरम्मत करवाकर पर्यटकों के देखने लायक बना दिया | इसलिए दिन में तो लोग यहाँ आते है लेकिन रात को कोई भी इस किले के नजदीक नहीं आता |
तो मित्रो हमने आज भारत के एक और रहस्यमयी किले से आपको रूबरू करवाया | देश के अधिकतर किलो में आपको ऐसी कई मान्यताये मिले जायेगे जिसकी सच्चाई का पता कोई नहीं जानता | जो किस्से प्राचीन समय से चल रहे है वही इन्सान के दिमाग में बैठे है | वैसे प्राचीन भारत अपनी अलौकिक शक्तियों से महशूर था तो इन किस्सों में सच्चाई भी हो सकती है | जो भी हो इन रहस्यमयी किलो ने हमारे देश की संस्कृति को बरकरार किये हुए है |
Comments
Post a Comment