आत्मा से प्यार - एक छोटी सी लव स्टोरी Love With Ghost - A Short Love Story
मित्रो मेरा नाम राजेन्द्र यादव है और मै उत्तर प्रदेश का रहने वाला हु | मै आज आपको अपनी आप बीती सुनाना चाहता हु | मै हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी में ऑपरेटर का काम करता हु | मेरा घर कंपनी से 10 किमी दूर है | मेरे पास एक बाइक जिससे मै अपना घर से कम्पनी और कम्पनी से घर का सफर पूरा करता हु | एक दिन ऑफिस से घर जा रहा था तो रास्ते में मुझे मेरे कॉलेज [जिसमें मैंने अपनी ग्रेजुएशन पुरी की थी ] के बाहर एक लडकी दिखाई दी, जो मुझे देखकर मुस्करा रही थी | मैंने उसे टालते हुए मै घर की ओर निकल पड़ा | दुसरे दिन फिर वोही लडकी मुझे उसी जगह पर दिखाई दी | वो भी मुस्करा रही थी और मै भी मुस्कुराता हुआ निकल पड़ा | मूझे उसकी प्यारी से मुस्कान से प्यार हो गया था लेकिन कभी रुकने की कोशिश नहीं की | वो लडकी कई दिनों तक मुझे दिखी और एक दिन वो मुझे वहा नहीं दिखाई दी | मै बैचैन हो गया लेकिन मै उसके बारे में कुछ नहीं जानता था उअर ना कभी बात की थी इसलिए उसका पता भी नहीं लगा सकता था | मई कई दिनों तक उस लडकी के नहीं दिखने से बैचेन रहा | कई बार तो मै कम्पनी से जल्दी निकलकर उसका इन्तेजार भी करता पर वो मुझे नहीं दिखी | एक दिन मे...