मौत का कुआ - जहा इंतजार करती है मौत Real Ghost Story of Haunted Well

Real Ghost Story of Haunted Wellमित्रो काफी समय से आपको कहानी नहीं भेज पाने के लीये मै आपसे क्षमा चाहता हु | हमारे कई मित्र हमे अपनी आप बीती लिखकर भेज रहे है लेकिन व्यस्तता के चलते सभी कहानियों को प्रेषित करना बड़ा कठिन है दूसरा आप जो कहानिया भेजते है वो या तो बहुत कम शब्दों में होती है और अगर बड़ी होती है तो समझ से बाहर कहानीया आती है | मेरे इनबॉक्स में अभी 100 से भी अधिक कहानिया है लेकिन कहानी की भाषा को अपनी भाषा में परिवर्तित क्र लिखना बड़ा कठिन है इसलिए अगर आप चाहते है कि आपकी कहानी हमारे ब्लॉग पर आये तो कृपया आप साफ़ शब्दों में अपनी कहानी कम से कम 500 शब्दों वाली कहानी भेजे |

बहुत से पाठको को ये भ्रम है कि हम अपनी मनगढ़ंत कहानिया पोस्ट करते है लेकिन मित्रो हम आपको बता दे कि अगर ऐसा संभव होता तो आज हम फियर फाइल्स के लेखक होते | हम सिर्फ हमारे पास आयी कहानियों में थोडा फेरबदल कर आप तक पहुचाते है | कभी कभी हम कहानियों से हटकर कुछ प्रेतबाधित स्थानों से भी आपको रूबरू करवाते है | इसलिए जिन जिन पाठको ने हमको कहानी भेजी और हमने उसे पोस्ट नहीं किया तो कमेंट में अपना नाम और कहानी का शीर्षक भेजे | हम यथासंभव आपकी कहानी को पोस्ट करने का प्रयास करेंगे |

तो मित्रो आज हमे राजस्थान से राजेश ने एक एक कहानी भेजी जो हमे पसंद आयी और इसे हम आप सभी पाठको तक पहुचाना चाहते है | हम राजेश के शब्दों में ये कहानी आप तक पहुचाना चाहते है | मित्रो मेरा नाम राजेश है और मै राजस्थान के दौसा जिले के महवा तहसील के एक छोटे से गाँव का रहने वाला हु | हमारे  गाँव में एक ऐसा कुंवा Real Ghost Story of Haunted Well है जिसके आस पास कोई नहीं भटकता है |

इस कुंवे के बारे में स्थानीय लोगो का मानना है कि आज से 50 साल पहले इस कुंवे के आस पास के इलाके में काफी अच्छी बस्ती हुआ करती थी लेकिन एक दिन उस कुंवे से पानी भरते हुए एक औरत उस कुंवे में गिर गयी और उस वक़्त वहा कोई भी मौजूद नहीं था और वो तड़प तड़प कर उस कुए में मर गयी | तब से उस औरत की आत्मा आते जाते राहगीरों को परेशान करने लगी | और धीरे धीरे उस कुंवे के पास से बस्ती उजाड़ होने लग गयी |

एक रात  एक शराबी उस कुंवे के पास से गुजरा और उसे किसी के चीखने की आवाज़ आयी | वो कुंवे के पास गया और कुंवे में झाँका तो उसे एक औरत दिखाई दी | उस औरत ने उस शराबी को कहा कि तुम मुझे इस कुंवे से बाहर निकाल दो | शराबी ने कहा कि तुम इस कुंवे में कैसे गिर गयी |

उस औरत ने कहा अगर तुम्हे ये जानना है तो तुम्हे नीचे आना पड़ेगा | शराबी घबरा गया और भागने की कोशिश की लेकिन उसी समय उस औरत ने पीछे से धक्का मारकर उस शराबी को कुंवे में धकेल दिया | और वो कुंवे में डूबकर मर गया | इस घटना के अलावा भी कई लोगो को इसका शिकार होना पड़ा |

मित्रो शायद आप इस पर विश्वास करे या ना करे लेकिन हमारे गांव में मौत के कुए की इन  घटनाओ का जिक्र आये दिन होता रहता है जो सच का कडवाहट को बयान करता है | अगर आपको कहानी पसंद आये तो शेयर करे ताकि और कहानिया आप तक प्रेषित कर सकू |

Comments

Popular posts from this blog

ट्रेन का खौफनाक सफर Train ka Bhoot Story in Hindi

कुलभाटा , जहा गुजरने वाला हर इन्सान, होता है चुड़ैल का शिकार Kulbhata Story in Hindi

वास विला , जहा पिछले 14 सालो से है आत्मा का कब्ज़ा Haunted Vas Villa in Bangalore