हॉस्टल से प्रेम ,जो मरने के बाद भी उसे खीच लाया | Hostels Love Back from Death
मित्रो मेरा नाम आशीष शर्मा है और मै राजस्थान के डूंगरपुर जिले का रहने वाला हु | मेरे घरवालो ने मुझे 10 वी उत्तीर्ण करने के बाद राजस्थान के सीकर जिले के एक हॉस्टल में रखा | उस होस्टल में कुछ ही दिनों में सब मेरे मित्र बन गये | इन सब मित्रो में अंकित चटर्जी मेरा प्रिय मित्र था जो कि कोलकाता का रहने वाला था | हम दोनों एक ही रूम में रहते थे और खूब हँसी मजाक किया करते थे | एक दिन अंकित के घर से फ़ोन आया कि उसकी बड़ी बहन की शादी की तारीख तय ह गयी थी | अंकित बहुत खुश हुआ और उसने सभी दोस्तों को कोलकाता आने का न्योता दिया | कुछ दिनों बाद वह प्रिंसिपल को शादी की बात कहकर 10 दिन के लिए कोलकाता चला गया | हम सभी दोस्त उसकी बहन की शादी में सम्मिलित ना हो पाने से काफी दुखी थे | लेकिन इतनी दूर जाना संभव नहीं था | अंकित 15 दिन बाद वापस लौटा | हम सभी उसे देखकर काफी खुश थे | लेकिन अंकित कोलकाता से आने के बाद काफी गुमसुम रहता था और किसी से बात नहीं करता था | कुछ भी बात बोलने पर सर हिला दिया करता था | हम सभी दोस्त उसके व्यवहार से काफी अचम्भित थे | वो दिन भर कहा गायब हो जाता और बस रात क नजर आता था | एक दिन अं...