हॉस्टल से प्रेम ,जो मरने के बाद भी उसे खीच लाया | Hostels Love Back from Death
मित्रो मेरा नाम आशीष शर्मा है और मै राजस्थान के डूंगरपुर जिले का रहने वाला हु | मेरे घरवालो ने मुझे 10 वी उत्तीर्ण करने के बाद राजस्थान के सीकर जिले के एक हॉस्टल में रखा | उस होस्टल में कुछ ही दिनों में सब मेरे मित्र बन गये | इन सब मित्रो में अंकित चटर्जी मेरा प्रिय मित्र था जो कि कोलकाता का रहने वाला था | हम दोनों एक ही रूम में रहते थे और खूब हँसी मजाक किया करते थे |
एक दिन अंकित के घर से फ़ोन आया कि उसकी बड़ी बहन की शादी की तारीख तय ह गयी थी | अंकित बहुत खुश हुआ और उसने सभी दोस्तों को कोलकाता आने का न्योता दिया | कुछ दिनों बाद वह प्रिंसिपल को शादी की बात कहकर 10 दिन के लिए कोलकाता चला गया | हम सभी दोस्त उसकी बहन की शादी में सम्मिलित ना हो पाने से काफी दुखी थे | लेकिन इतनी दूर जाना संभव नहीं था | अंकित 15 दिन बाद वापस लौटा | हम सभी उसे देखकर काफी खुश थे | लेकिन अंकित कोलकाता से आने के बाद काफी गुमसुम रहता था और किसी से बात नहीं करता था | कुछ भी बात बोलने पर सर हिला दिया करता था | हम सभी दोस्त उसके व्यवहार से काफी अचम्भित थे | वो दिन भर कहा गायब हो जाता और बस रात क नजर आता था |
एक दिन अंकित के परिवार के लोग आये | मैंने उनसे कहा कि अंकित तो होस्टल में अभी नही है और वो शाम तक आएगा | तभी उसके परिवार वालो ने आश्चर्य से कहा कि वो यहा कैसे आ सकता है और रोते हुए बोले कि शादी के दो दिन बाद सडक हादसे में उसकी मौत हो गयी है और हम उसका सामान लेने आये है | यह सुनकर हम सभी दोस्तों के पावो तले जमीन खिसक गयी और हम कुछ बोलने लायक नहीं रहे और हमारी बोलती बंद हो गयी |
उस दिन के बाद हमने अंकित के भूत को कभी नहीं देखा और मै जिस रूम में रहता था वो भी बदल दिया |अंकित को उस होस्टल से काफी लगाव था इसलिए मौत के बाद भी वो होस्टल को नहीं छोड़ पाया | होस्टल में सभी बच्चे इस घटना के बाद काफी सहमे रहते थे Hostels Love Back from Death लेकिन मुझे आज भी अंकित सपनो में आता है और उन सुनहरी यादो को ताज़ा कर जाता है
Comments
Post a Comment