फार्म हाउस पर हुआ दादाजी के साए से सामना Encounter with Grandfather's Ghost at Farm House
मित्रो मेरा नाम आकाश है और मै उडीसा का रहने वाला हु | आज मै आपको मेरे और मेरे दोस्तों के साथ घटी सच्ची घटना से आपको रूबरू करवाना चाहता हु | मित्रो उस समय मै कॉलेज के प्रथम वर्ष में था | हम तीन दोस्त उमेश और आशीष हमेशा साथ रहते थे और घुमा करते थे | मेरे दोस्त उमेश के पिताजी हमारे प्रदेश के एक चर्चित नेता थे और उनके कई फार्म हाउस थे जहा वो छुट्टिया बिताया करते थे | एक दिन मैंने उमेश से उसके फार्म हाउस पर घुमने की बात कही तो उसने हां कह दिया | हम तीनो दोस्त उमेश की कार में एक दिन उस फार्म हाउस के लिए निकल गए | वो फार्म हाउस हमारे घरो से 20 किमी दूर एक सुनसान जंगल के करीब था | जब उस फार्म हाउस में पहुचे तो देखा कि ये तो बहुत पुराना है | उमेश ने बताया कि ये फार्म हाउस मेरे दादाजी ने बनवाया था और पिछले पाच सालो से बंद पड़ा है | उस फार्म हाउस की रखवाली एक गार्ड करता था | अब हम अंदर पहुचे तो देखा कि बंगला तो काफी आलीशान था लेकिन काफी जर्जर हो चूका था | उस बंगले को देखकर अनुमान लगाया जा सकता था कि आज से 40 साल पहले ये बंगला कितना सुंदर लगता होगा | हम उस बंगले के एक एक हिस्से में घूम रहे थे तभ...