Haunted Railway Stations in World विश्व के कुख्यात प्रेतबाधित रेलवे स्टेशन
मित्रो हमने अपने इस ब्लॉग पर अब तक कई प्रेतबाधित जगहों के बारे में बताया है | आज इसी कड़ी में हम आपको भारत सहित विश्व भर के उन कुख्यात रेलवे स्टेशन के बारे में बतायेंगे जो प्रेतबाधित मानी जाती है | इनमे से कुछ रेलवे स्टेशन ऐसी भुतहा कहानियों की वजह से बंद पड़े हुए है तो कुछ आज भी इन भुतहा कहानियों के बीच इन स्टेशन से गुजर रहे है | कौन कौन से है ये रेलवे स्टेशन और क्या है इनके पीछे की कहानी , आइये आपको विस्तार से बताते है | 1) Begunkodor Train Station, India बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन जिसके बारे में हमने हमारी एक पोस्ट में पहले सी बताया हुआ है कि इस रेलवे स्टेशन पर 2009 तक पिछले 42 सालो से कोई रेल यहाँ नही रुकी है इसके बाद 2009 में पश्चिमी बंगाल की मुख्मंत्री ने सी स्टेशन को फिर से चालु करवाया था | इस स्टेशन के इतने सालो तक बंद रहने का क्या कारण था ? ऐसा माना जाता है कि पुरुलिया से 50 किमी दूरी पर स्तिथ इस स्टेशन पर 1967 में एक स्टाफ मेम्बर की मौत हो गयी थी | स्थानीय लोगो ने उसकी मौत का कारण उस स्टेशन पर घुमने वाली एक औरत की आत्मा को बताया था जिसके कारण स्टाफ में खौफ छा गया था तब से कोई स्टा...