Haunted Railway Stations in World विश्व के कुख्यात प्रेतबाधित रेलवे स्टेशन
मित्रो हमने अपने इस ब्लॉग पर अब तक कई प्रेतबाधित जगहों के बारे में बताया है | आज इसी कड़ी में हम आपको भारत सहित विश्व भर के उन कुख्यात रेलवे स्टेशन के बारे में बतायेंगे जो प्रेतबाधित मानी जाती है | इनमे से कुछ रेलवे स्टेशन ऐसी भुतहा कहानियों की वजह से बंद पड़े हुए है तो कुछ आज भी इन भुतहा कहानियों के बीच इन स्टेशन से गुजर रहे है | कौन कौन से है ये रेलवे स्टेशन और क्या है इनके पीछे की कहानी , आइये आपको विस्तार से बताते है |
1) Begunkodor Train Station, India
बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन जिसके बारे में हमने हमारी एक पोस्ट में पहले सी बताया हुआ है कि इस रेलवे स्टेशन पर 2009 तक पिछले 42 सालो से कोई रेल यहाँ नही रुकी है इसके बाद 2009 में पश्चिमी बंगाल की मुख्मंत्री ने सी स्टेशन को फिर से चालु करवाया था | इस स्टेशन के इतने सालो तक बंद रहने का क्या कारण था ? ऐसा माना जाता है कि पुरुलिया से 50 किमी दूरी पर स्तिथ इस स्टेशन पर 1967 में एक स्टाफ मेम्बर की मौत हो गयी थी | स्थानीय लोगो ने उसकी मौत का कारण उस स्टेशन पर घुमने वाली एक औरत की आत्मा को बताया था जिसके कारण स्टाफ में खौफ छा गया था तब से कोई स्टाफ यहा काम करने को राजी नही हुआ जिसके कारण ये स्टेशन काई सालो तक बंद पड़ा रहा था जिसकी वजहसे इसका नाम Haunted Railway Station in India में पड़ गया था |
2) Rabindra Sarobar Metro Station
बेगुनकोडोर रेलवे स्टेशन की तरह ही पश्चिमी बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी एक प्रेतबाधित मेट्रो स्टेशन है | इस मेट्रो स्टेशन पर भी पिछले कई वर्षो से प्रेत आत्माओं के होने की बाते हुयी है | ऐसा माना जता है कि इस मेट्रो स्टेशन पर अंतिम मेट्रो रात 10 बजकर 30 मिनट पर रवाना होती है तब इस मेट्रो स्टेशन के यात्रियों और मेट्रो के ड्राइवर्स को इस कुछ समय के लिए एक भुत जैसी आकृति दिखाई देती है जिसके कारण इस मेट्रो स्टेशन पर रात के सफर के लिए कम ही लोग आते है | लगातार होने वाली घटनाओ की वजह से इस मेट्रो स्टेशन को इंडिया के Most Haunted Railway Stations की सूची में रखा गया है |
3) Caobao Road Subway Station, China
भारत के बाद हम चीन के एक मेट्रो स्टेशन की बात करते है जिसे विश्व का सबसे प्रेतबाधित रेलवे स्टेशन में से एक माना जता है | इस मेट्रो स्टेशन का नाम Caobao Road Subway station है जो शंघाई सबवे स्टेशन की लाइन नंबर 1 पर स्तिथ हो | इस रेलवे स्टेशन पर प्रेतबाधित घटनाओ के रूप में लोगो को रेल का अचानक रुक जाना , अजीबोगरीब दृश्य दिखना , रात में किसी के चीखने की आवाजे आना और किसी को ट्रैक पर धक्का जैसी घटनाये होती है जिसके कारण इस मेट्रो स्टेशन को दुनिया के सबसे Haunted Railway Stations में से एक माना जाता है |
4) Addiscombe Railway Station, England
इंग्लैंड का Addiscombe Railway Station भी Haunted Railway Stations की श्रेणी में आता है जहा पर 2001 तक कोई भी इस रेलवे स्टेशन पर नही जाता था | इस रेलवे स्टेशन पर कई साल पहले रेल के ड्राईवर ने यहाँ पर आत्महत्या कर ली थी तब से ऐसा माना जता है कि उसकी आत्मा इस रेलवे स्टेशन पर भटकती है जिसे रेलवे स्टेशन पर कुक जगहों पर यहाँ के यात्रियों द्वारा देखा गया था लेकिन बाद में इस स्टेशन में थोडा बदलाब किया गया तब से यहाँ प्रेतबाधित घटनाओ में कमी हुयी है |
5) Waterfront Station, Canada
कनाडा का Waterfront Station भी भूतो से अछुता नही रहा है जहा पर प्रेतबाधित घटनाओ के बारे में कई कहानिया प्रचलित है | ऐसा माना जता है कि यहा पर रात को पहरा देने वाले चौकीदारों को भुत जैसी आकृतिया दिखाई देती है | इसके अलावा यहा पर ट्रैक की निगरानी करने वाले कर्मचारियों को भी कई बार भुत नजर आये है तब से इस रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी रात की ड्यूटी करने से कतराते है |
6 ) Macquarie Fields Train Station, Australia
Macquarie Fields Train Station ऑस्ट्रेलिया के कुख्यात रेलवे स्टेशन में से एक है जप अपनी प्रेतबाधित घटनाओ के लिए सिडनी में कुख्यात हो चूका है | इस रेलवे स्टेशन के बारे में ऐसा माना जता है कि इस रेलवे स्टेशन पर रात को रेल में सफर करने वाले यात्रियों को एक लडकी की आत्मा नजर आती है जिसके चीखने की आवाज भी कुछ लोगो को सुनाई देती है | कुछ यात्रियों का ऐसा भी मानना है कि इस रेलवे ट्रैक पर घूम रही वो लडकी खून से सने कपड़ो में ट्रैक पर नाचती हुयी लोगो को दिखती है और अचानक गायब भी हो जाती है जिसके कारण इस स्टेशन पर लोगो में भय का माहौल रहता है |
7 Panteones Metro Station, Mexico
Panteones Metro Station मेक्सिको में एक प्रेतबाधित रेलवे स्टेशन है जिसके बिलकुल नजदीक में दो कब्रिस्तान बने हुए है | इस मेट्रो स्टेशन के बारे में ऐसा माना जाता है कि जब इस स्टेशन से दुसरे स्टेशन की तरफ जाते वक़्त जब रेल एक सुरंग से गुजरती है तो सुंरग की दीवारों पर लोगो को भूत भागते हुए नजर आता है जो अचानक गायब भी हो जाता है | इसके अलावा यहाँ पर लोगो को किसी के चीखने चिल्लाने की भी आवाजे सुनाई देती है जिससे लोगो में भय का माहौल बना रहता है इसके कारण उसे मेक्सिको के Haunted Railway Stations की श्रेणी में रखा गया है
Comments
Post a Comment