Birthday Party में दो सिर वाली डरावनी रूह का आतंक
मेरा नाम विपुल राजपरा है | मैं फोटोग्राफी स्टूडियो में काम करता हूँ | मेरे पास खुद का कैमरा आ चूका था इस लिए, मैं प्राइवेट ऑर्डर्स भी ले लेता था | एक दिन मेरी लता भाभी नें कुतियाणा गाँव का एक काम दिलाया | किसी की बर्थडे पार्टी थी | आने-जाने का अलग से पैसा मिल रहा था | और फोटोग्राफी का भी अच्छा पेमेंट मिल रहा था | इस लिए मैंने काम के लिए तुरंत हामी भर दी | दिक्कत सिर्फ यही थी की, पार्टी देर रात तक चलनी थी | उसके बाद वहां पर रुकने का कोई अच्छा ठिकाना नहीं था | इस लिए रात में ही ट्रावेल कर के घर लौटना था | काश उस खौफ़नाक रात की याद मैं अपनी ज़िंदगी से मिटा सकता | मुझे याद है , आर्डर की डेट पर, मैं कैमरा सेटअप ले कर वहां पहुँच गया था | रात को 8 बजे पार्टी शुरू हुई | अभी मैंने 4 से 5 फोटो खिंची ही थी तभी अचानक, एक सुनेहरे बाल वाली गोरी चिट्टी लड़की मेरे सामने आ गयी | उसने हॉल के बाहर आने का इशारा किया | शायद उसे कुछ काम होगा | मैंने उसे कैमरा दिखाया और कहा अभी नहीं आ सकता | फिर कुछ देर बाद, सारी फोटो खिंच लेने पर, मेरी नज़र उस लड़की को खोजने लगी | तभी अचानक वह मुझे घर के बाहर थोड़े दूर नज़र ...