नेपाल के कुछ प्रेत बाधित स्थान | Haunted Places in Nepal
Haunted Places in Nepal
इन्टरनेट पर रिसर्च के आधार पर नेपाल में चार जगहों को प्रेतबाधित Haunted Places in Nepal बताया जाता है | आइये नेपाल के इन प्रेतबाधित स्थानों के बारे में विस्तार से जाने |
Haunted Tree at Raniban (नागार्जुन जंगल)
यह फोटो दिन के समय लिया गया क्यूंकि रात के समय यहाँ आने से सब डरते है | ऐसा माना जाता है कि यहाँ रात के समय अजीबोगरीब आवाजे सुनाई देती है कुछ लोगो को औरत के रोने की आवाजे आती है जो यहाँ पर हुई दुर्घटना पर आधारित है |यहाँ की पुलिस के अनुसार एक लड़की को यहाँ बलात्कार कर मार दिया था जिसके दो दिन बाद उसके खूनी को उसी पेड़ पर टंगा पाया गया | इसे मानना कठिन है लेकिन वहा के लोग इसे सच्चा मानते है| उस रात के बाद इस पेड़ के पास रात को भयानक आवाजों से राहगीरों का आना मुशिकल पड़ जाता है |
धापासी Dhapasi (वसुंधरा)
यह नेपाल में वसुंधरा में स्थित पानी स्टोर करने का टैंक है जहा रात को आत्माओं की आवाजो से वह कोई नहीं आता है लोगो के अनुसार यहाँ पर एक आदमी को मारकर टैंक में डालकर बाहर से बंद कर दिया जिससे वो आदमी उस टैंक में मारा गया | इस घटना के बाद से उस आदमी की आत्मा इस टैंक के नजदीक स्थानीय लोगो द्वारा दिखाई दी गयी है | इस टैंक में मरने वाले की आत्मा आज भी अपने कातिलो की तलाश में रोज रात उस टैंक के बाहर उनका इन्तजार करती है |
माउंट एवेरेस्ट Ghost of Everest
नेपाल के कई शेरपा Climbers का मानना है कि 1924 में माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ने के दौरान Andrew Irvine की मौत हो गयी थी | उसकी मौत के बाद से उसकी आत्मा यहा चढ़ाई करने वाले Climbers को दिखाई देती है जो किसी को नुकसान नहीं पहुचाती है | केवल उनको एवेरेस्ट पर चढने का हौसला देकर गायब हो जाती है|
देवघाट (चितवन) Devghat in Chitwan
यह चितवन का फोटो है जो कि 12 जुलाई 2009 को स्थानीय पुलिस द्वारा लोगो की खोपडिया मिली थी |लोगो के अनुसार नदी के पास 4-5 बुढी औरते वह आग जलाकर नाचने लगती है | मानव खोपडिया मिलने के बाद इस जगह को प्रेतबाधित माना जाने लगा है | यहा पर रात को कोई नहीं आता है | अक्सर तांत्रिको का गढ़ होने का अंदेशा बताया जाता है हालांकि इन खोपड़ियो की असली हकीकत अभी तक सामने नहीं आयी है लेकिन यह जगह खौफ से भर गयी है |
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=4_bq4DPnfGM” width=”800″]
इस विडियो के जरिये कई लोगो ने इन प्रेतबाधित जगहों के बारे में जाना है | अगर आपको हमारी पोस्ट Haunted Places in Nepal पसंद आयी हो तो अपने विचार कमेंट के जरिये बताना ना भूले
Comments
Post a Comment