संसार की ऐसी खोफनाक जगहे जहा आत्माए और पिशाच रहते है Haunted places in World

दुनिया में कई ऐसी रहस्स्य्मय जगह Haunted Places in World है जहा से दुनिया अनजान है आज जाने उन जगहों के बारे में

#8 एडिनबर्ग का महल (स्कॉटलैंड)

Edinburgh Castleइस महल की कहानियां भी बेहद डरावनी हैं। देखने में तो यह महल बहुत खूबसूरत और आकर्षक है लेकिन इस सुंदरता के पीछे मर चुके अनेक लोगों की खौफनाक डरावनी आवाजें और चीखें आती रहती हैं। ऐसा माना जाता है कि प्लेग और अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मरे लोगों की आत्माएं इस जगह पर घूमती रहती हैं। कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि यहां कुत्तों की आत्माएं भी भटकती रहती हैं।

#7 बेरी पोमेरॉय का महल (टॉटनेस)

Berry-Pomeroy-Castle१४वी सदी में बने इस महल से काफी घटनाएं जुडी हुई है यहाँ पर 2 प्रसिद्ध महिला भूत वाइट लेडी और ब्लू लेडी है वाइट लेडी का नाम मार्ग्रेट पोमेरॉय माना जाता है। मार्ग्रेट की बहन उससे बहुत इर्ष्या करती थी। इसी जलन की वजह से एक दिन उसने मार्ग्रेट को कैद कर दिया। कैद और भूखकी वजह से मार्ग्रेट की कैदखाने में ही मौत हो गई।वहीं ब्लू लेडी कौन है यह राज अभी तक कोई नहीं जान पाय। लेकिन कहते है कि जो भी इंसान उस ब्लू लेडी के पीछे जाता है, वह वापस कभी लौटकर वापस नहीं आया।

#6 डोमिनिकन हिल (फिलिपींस)

Dominican-Hillइस जगह के बारे में कहते है कि युद्ध के समय यहाँ कई इंसान यहां मारे गए थे, जिनकी आत्माएं यहां घूमती रहती हैं। कहा जाता है कि जो भी घायल सैनिक युद्ध में घायल होने के बाद भी जीना चाहते थे लेकिन उनकी वहा पर दर्दनाक मौत हो गई, यहाँ आज भी इस जगह पर उनकी आत्मा भटकती रहती हैं।इस भूतहा जगह पर महल के दरवाजों को जोर से खट खटाने की खौफनाक आवाजें भी सुनाई देती हैं। खाली बर्तनों को तोड़ना और अजीब तरह से चीखने की आवाजें भी सुनाई देती रहती हैं जो की यहां पर रहने वाल निवास आत्माओं की पुष्टि करता है।

#5 मोंट क्रिस्टो (ऑस्ट्रेलिया)

Monte_Cristoऑस्ट्रेलिया का यह भूतहा स्थान बेहद खतरनाक माना जाता है। कुछ लोग कहते है कि जैसे ही वह जैसे ही उस कमरे में गए उनकी सांस अपने आप बंद होने लगी। लेकिन कमरे से बाहर आने पर उनकी तबियत बिल्कुल ठीक हो गयी । लाइट का अपने आप जलना और बंद हो जाना इस मकान की एक और खास निशानी है।लोगों का मानना है कि यहां एक लेडी की आत्मा भटकती रहती है। अपने पति के मृत्यु के बाद मिसेज क्रॉली नामक यह महिला 23 साल में सिर्फ दो ही बार अपने घर से बाहर निकली। इस महिला भूत के बारे में कहा जाता है कि आज भी यह अपने घर में किसी को भी घुसने नहीं देती है। खासकर अपने कमरे में वह हमेशा अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती रहती है।

#4 एनशेंट रैम इन (इंगलैंड)

Ancient-Ram-Inn-Gloucestershireऐसा कहा जाता है कि इंग्लैंड में कब्रिस्तान के ऊपर बनी यह इमारत, पूरी तरह आत्माओं के कब्जे में है। यहां हमेशा ही अजीब सी आवाजें सुनाई देती रहती हैं। इस घर में भयानक बदबू के साथ-साथ असाधारण वस्तुएं भी मिलती रहती हैं। वहा के लोगो का कहना है कि यहां पर हत्याएं और बच्चों की भी बलि दी जाती थी।

#3 हाइगेट सिमिट्री (लंदन)

Highgate_Cemeteryइस स्थान को लंदन का सबसे कुख्यात भूतहा जगहो में से माना जाता है। कहा जाता है कि यहां सर कटी आत्माएं घूमती हैं। शाम ढ़लते ही यहां दूर दूर तक कोई नजर नहीं आता। यहां आने वाले लोग इसकी कलाकारी के भी दीवाने हो जाते हैं। इस जगह की खासियत यह भी है कि दुनिया को कॉमर्स का ज्ञान देने वाले महान विचारक कार्ल मार्क्स की लाश को भी यहीं दफनाया गया था।

#2 ओहिओ यूनिवर्सिटी ऑफ़ अमेरिका

Ohio-University-Americaओहिओ यूनिवर्सिटी के अधिकतर परिसर हांटेड माने जाते हैं। वहा की संस्था ब्रिटिश सोसाइटी फॉर फिजिकल रिसर्च का मानना है कि ओहिओ यूनिवर्सिटी दुनिया के सबसे प्रेतबादित जगहों में से एक है। यहां के बार में कहा जाता है कि यहां का विल्सन हॉल एक लड़की, जिसे सब चुड़ैल मानते थे, के कारण बहुत प्रसिद्ध हुआ। वह लड़की अपने खून से इस हॉल की दीवारों पर असाधारण और रहस्यमयी कहानियां लिखने के बाद मर गई।वहीं वॉशिंगटन हॉल के विषय में ऐसा माना जाता है कि यहां पर उन खिलाड़ियों की आत्माएं घूमती हैं जो एक दुर्घटना में मारे गए थे। कभी-कभी लोगों को यहां बास्केटबॉल खेल खेलने आवाजें भी सुनाई देती हैं।

#1 स्क्रीमिंग टनल ऑफ़ ओंटारियो

screaming-tunnelस्क्रीमिंग टनल का रहस्य नियाग्रा फॉल्स से संबंधित सभी कहानियों में सबसे ज्यादा भयानक मानी जाती है। यह गुफा नियाग्रा फॉल्स को टोरंटो से जोड़ती है। वहा रहने वाले लोगों के मुताबिक इस गुफा में एक जलती हुई लड़की की आत्मा भटकती रहती है। कहा जाता है कि रात्री के समय वह गुफा में बैठती है तथा माचिस से खुद के शरीर को जलाकर पूरी रात भर चिल्लाती रहती है।अगर आपको ये पोस्ट पसंद आयी हो तो प्लीज् लाइक और शेयर करना ना भूले

Comments

Popular posts from this blog

ट्रेन का खौफनाक सफर Train ka Bhoot Story in Hindi

कुलभाटा , जहा गुजरने वाला हर इन्सान, होता है चुड़ैल का शिकार Kulbhata Story in Hindi

वास विला , जहा पिछले 14 सालो से है आत्मा का कब्ज़ा Haunted Vas Villa in Bangalore