बर्फ की दुनिया के बादशाह रहस्यमयी हिममानव येती की कहानी | The Yeti Story in Hindi
The Yeti Story in Hindi
येति The Yeti कहे या हिममानव Snowman , दुनिया के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग नामो से जाना जाता है क्या कोई ऐसा रहस्मय प्राणी इस दुनिया में है आइये इनके कुछ पह्लुआ की सच्चाई पर प्रकाश डाले |
येती या हिममानव पौराणिक काल में प्रचलित वानर जैसा प्राणी है जो कि तिब्बत और नेपाल के कुछ हिस्सों में रहता है | येती की कहानिया १९वी सदी से ही प्रचलित है | येती शब्द नेपाल के शेरपा से लिया गया है जिसका मतलब येह यानी चट्टान और तेह यानी जीव . इसका मतलब चट्टानों का जीव |नेपाल और तिब्बती क्षेत्र के लोगो का मानना है कि येती लम्बे घने बालो वाला , 8-9 फीट लम्बा , लगभग 200 किलो वजन में ,और मनुष्य की तरह चलने वाला प्राणी है जो कि केवल रात को ही बाहर निकलता है |
अब तक कई वैज्ञानिकों ने भी साइबेरिया में भी इसके होने का प्रमाण किया है | हिममानव को सबसे पहले 1832 ईस्वी में बंगाल की एक एशिईक सोसाइटी के हडसन जर्नल ने अपने लेख में बताया कि उन्होंने घने बालो वाले आदमी की तरह चलन वाले जंतु को देखा | उसके बाद 1889 में पर्वतारोहियों ने आदमी से कई बड़े पदचिन्हों को बर्फ में देखा |
इसी प्रकार 1925 में RGS के फोटोग्राफर ने जेमू नामक ग्लेशियर पर इसी प्रकार के अनोखे प्राणी को देखा |1942 में साइबेरियन जेल से भागने वाले कैदियों ने विशाल वानरों को हिमालय पार करते समय देखा | सन 1950 एरिक ने एवेरेस्ट पर चढाई करते वक़्त १९६८५ फीट पर बर्फ पर बड़े बड़े पदचिन्हों के चित्र लिए |1970 में भी डॉन विल्यिम्स नामक पर्वतारोही ने अन्नपूर्णा चोटी पर ऐसे अनोखे प्राणी को देखा | इसी तर्क इस प्राणी पर शोध अभी तक जारी है
येती The Yeti को कई फिल्मो (The Snow Creature ,The Abdominal Snowman , Monsters Inc और The Mummy-Tomb of Dragon Emperor ) में दिखाया गया है इसके आलावा इनको कई TV Serials , साहित्य और विडियो गेम्स में बताया गया है|

Comments
Post a Comment