क्या आप अँधेरे में अकेले होरर फिल्म देख सकते है यदि नहीं तो ये ध्यान रखे Can You Watch Horror Movies at Night Alone ???

भूत-प्रेतों और आत्माओं जैसी पारलौकिक ताकतों की थीम पर बनी फिल्में और धारावाहिक देखना अकसर लोगों को पसंद होता है. अंधेरे कमरे या फिर सिनेमा हॉल में बैठकर डरावनी फिल्म देखना एक अच्छा टाइम-पास हो सकता है लेकिन कभी आपने यह सोचा है कि आपका टाइम-पास का यह तरीका कितना खतरनाक साबित हो सकता है.

Horror Movies at Nightअभी कुछ दिन पहले दुनिया भर में अपनी शॉर्ट फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए मशहूर सनडांस फेस्टिवल का आयोजन किया गया. इस फेस्टिवल में कई फिल्में दिखाई गईं. लेकिन वीएचएस नाम की एक फिल्म को देखर दर्शकों के होश उड़ गए. यह फिल्म सुपरनैचुरल या पारलौकिक शक्तियों पर आधारित थी. जिसमें कुछ दोस्त एक खास वीडियो फिल्म को देख कर भूत प्रेतों के चक्कर में पड़ जाते हैं. फिल्म के दृश्य इतने ज्यादा भयानक थे कि दर्शकों में मौजूद एक कपल की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि कुछ ही समय में उनके लिए एंबुलेंस बुलानी पड़ी.

 

इसी प्रकार हिंदी होरर फिल्मो के डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने 2008 में उनकी फिल्म “फूँक २” को सिनेमा में अकेले बैठकर देखने पर 5  लाख  का इनाम रखा था  | उन्होंने इस काम के लिए हार्ट मोनिटरिंग मशीन लगाई थी और कैमेरो के द्वारा ये ध्यान रखना कि वो अपनी आँखे बंद ना करे |

 

लेकिन इस घटना से यह तो प्रमाणित हो जाता है कि डरावनी फिल्में  Horror Movies at night देखना रोमांचक तो हो सकता है लेकिन अगर आप बड़े चाव के साथ अपने दोस्तों या साथी के साथ हॉरर फिल्म देखने का प्लान बनाते हैं तो शायद आप यह अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि डरावनी फिल्म देखना कितना खतरनाक सिद्ध हो सकता है.

 

अगर आपको होरर फिल्मो  से डर लगता हो तो इन को देखते समय इन बातो का ध्यान रखे :

  • अगर फिल्म ज्यादा डरावनी हो तो अकेले मत देखे या अपने मित्र या परिवारजन के साथ देखे
  • जब किसी दृश्य में किसी को मारा जाए तो अपनी नजरे हटा ले
  • फिल्म देखते समय डरना सामान्य है इसे अन्यथा ना ले
  • अवास्तविक दृश्यों को देखकर हस ले  जैसे खून का दिखना
  • फिल्म देखने से पहले उसके बारे में विकिपीडिया या IMDB  पर  जान ले की फिल्म कितनी डरावनी है  फिर अपना मानस बनाये .
  • अगर आपको किसी दृश्य से दर लगे तो थोडा टहलकर आ जाए
  • हो सके तो होरर फिल्मे दिन में देखे क्यूंकि रात को सुनसान में ज्यादा डर लगता है
  • अपना ध्यान भटकाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स या बिस्किट स्नैक्स खाते रहे

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगे तो प्लीज  लाइक करना ना भूले और आप इस पर अपने सुझाव और विचार कमेंट के जरिये दे सकते है

Comments

Popular posts from this blog

ट्रेन का खौफनाक सफर Train ka Bhoot Story in Hindi

कुलभाटा , जहा गुजरने वाला हर इन्सान, होता है चुड़ैल का शिकार Kulbhata Story in Hindi

वास विला , जहा पिछले 14 सालो से है आत्मा का कब्ज़ा Haunted Vas Villa in Bangalore