नादानी - जीवन की एक भूल Real Ghost Story in Hindi
Real Ghost Story in Hindi
दोस्तों आज फिर में आपके लिए एक सच्ची घटना Real Ghost Story in Hindi लेकर आया हूँ दोस्तों वैसे तो हम जीवन में बहुत सी गलतियाँ करते रहते है पर वो हमें इतनी ज्यादा नुकसान नहीं करती, उसके सुधार के लिए हमारे मित्रो,सहपाठियों या फिर बड़े भाई बहनों द्वारा उसका कोई न कोई रास्ता जरुर निकल आता है पर अगर क़िस्मत खराब हो तो कभी-२ गंभीर समस्याएं खड़ी हो जाती है तो फिर उन मामलो में हमारे बड़ो को बीच में आना पड़ता है उन चीजों का हल खोजने के लिए |
Read:- लाइब्रेरी में उस रात , आत्मा को बुलाना पड़ा भारी
हमारे पड़ोस में एक लड़के के दोस्तों का ग्रुप था उनके ग्रुप के एक लड़के का किस्सा आज आपको सुनाने जा रहा हूँ उनके ग्रुप में लड़का था “अनूप” जो बहुत ही शरारती था, वो हर समय कोंई न कोंई उल्टी-सीधी हरकते करता रहता था, पर उसको अपने दोस्तों,सहपाठियों और भाई-बहनों का बड़ा सपोर्ट रहता था इसलिए वो किसी भी चीज़ को गंभीरता से नहीं लेता था,, समय के साथ उसकी शरारते भी बढती रही,, पर ये सभी हरकते अभी तक दोस्तों, सहपाठियों, भाई-बहनों के कारण नियंत्रण में थी|
Read:- आत्मा ने किया मरे बच्चे को जिन्दा
समय बीतने लगा और अब उसके हाई-एजुकेशन का समय आ गया, तो उसने एक अच्छे कॉलेज के लिए प्रवेश परिक्षाए देना शुरू कर दिया, फिर उसे मनचाहा तो नहीं पर उसके सुविधा के अनुसार कॉलेज मिल गया| जहाँ वो पढने के लिए गया वहाँ से उसको कॉलेज में आधे घंटे का सफर तय करना पड़ता था क्योंकि कॉलेज सब शहर से बाहर के क्षेत्र में ही स्थापित होते है तो वो वहाँ १२:०० बजे जाता और ५:०० बजे वहाँ से छुटता था उसने दूरी को कम करने के लिए एक कच्चे रस्ते से जाना शुरू कर दिया|
Read:-नदी के पार “वो ” , जिसकी डरवानी हँसी से आज भी रूह कांप जाती है
दोस्तों , अब यहाँ से किस्सा शुरू होता है… उस रस्ते पर अक्सर लोग किसी न किसी शव को जलाने के लिए लाते थे और उधर काफी कचरा शहर का भी डाला जाता था, “अनूप” शरारती तो था ही तो अपने दोस्तों के साथ गप्पे- बातचीत में उसको देर हो जाती थी और लौटते समय अँधेरा हो जाता था, एक दिन वो उसी रास्ते से जा रहा था तो रास्ते मे उसे एक लड़की मिली , जब उस लड़की ने उसे कहा की तुम मुझे कुछ दूरी पर छोड़ दोगे क्या,, तो अनूप इसे क़िस्मत का तोहफा समझते हुए तुरंत तैयार हो गया ,पर इसमें एक अजीब बात ये थी की वो जहाँ रूकती थी उसके थोड़ी देर बाद ही मज्ज़िद में अज़ान शुरू हो जाती या फिर मंदिर में घंटिया बजनी शुरू हो जाती थी|
Read:-एक स्वामी का श्राप जिसने कर दिया एक स्कूल को तबाह
समय इसी तरह निकलता गया उन दोनों में दोस्ती हो गई एक-दो बार वो उसे घर पर भी लाया, एक दिन अनूप शहर में किसी काम की वजह से कॉलेज नहीं गया, और लड़की से भी नहीं मिला, दोस्तों जब वह घर गया मुख्या द्वार खोलने के बाद कमरा खोला तो उसको अपनी आँखों पर विश्वास नहीं हुआ, उसने उस लड़की को वह सोता हुआ पाया, उसके हाथ पाँव फुल गए और वो पसीने-२ हो गया, फिर कुछ संभला इतनी सी देर में वो लड़की जाग गई और उससे पूछने लगी की आज तुम मुझसे मिलने क्यों नहीं आये, उसने स्थिति को भांप कर बहाना कर लिया, और अनजान बने रहकर उसे ऐसा महसूस कराया की जैसे वो कुछ नहीं समझा, और सामान्य बातें करने लगा |
Read:- एक ऐसा टापू ,जहां गुडियो में किया जाता था आत्माओ को कैद
अगले ही दिन वो पहली रेलगाड़ी से घर पहुँच गया और वहाँ जाकर अपने भाई-बहिन से इस घटना के बारे में बताया क्योंकि अपने पिता को ये सब बताने की उसमे हिम्मत नहीं थी वो डरने लगा की कही वो यहाँ तक न आ जाए फिर उसके घर वालो ने उसके पिता को सब घटना कह सुनाई इस पर उसके पिताजी नाराज तो हुए लेकिन फिर उसको माफ़ कर दिया, इसका इलाज के लिए तुरंत मौलवी जी के पास गए, जो की उनके बहुत अच्छे जानकारों में से एक थे फिर जब वो मौलवी जी को सब बात बताने के बाद उन्होंने कहा- आप चिंता नहीं करिए, मैं जैसा -२ आपसे कहता हूँ वैसा ही करिए|
Read:- तंत्र विद्या से बाप ने लिया बेटे की मौत का बदला
अनूप से कहिये की वो उस लड़की से इस बार फिर मिले और उसका नाम जानने की कोशिश करे और वो कहा की है, फिर ही में कुछ कर पाऊंगा इतने में वो लड़की ठीक उसी समय वहाँ पहुँच गई जिस समय पर वो रोज़ उससे मिलती थी, और उसने फिर वही बात दोहराई की आज तुम भी तुम मुझसे मिलने नहीं आये वो उससे सामान्य तरीके से ही मिला और उसका नाम,घर का पता जाने की कोशिश की पर नाम (माधुरी) के अलावा सब चीज उसने टाल दी फिर उसके जाने के तुरंत बाद ही मंदिर में घंटिया शुरू हो गई| और ये बात भी उसने नोटिस की, और मौलवी जी को बता दी फिर उन्होंने रात भर उनकी सिद्ध आयतों से उसे वचनों में बाँध दिया कि जिससे कि वो दोबारा उससे न मिल सके|
Read:- पीछे मत मुड़ना , वरना तुम्हारी मौत तय है
मित्रो आपको यहाँ में बताना चाहूँगा की कोंई भी अदृश्य चीज वचनों में बंधने के बाद किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती, और फिर मौलवी जी ने अनूप को एक ताबीज़ दिया जिसको कभी नही उतरने की हिदायत दी…. तो दोस्तों इस तरह अनजाने में ही सही पर क़िस्मत के खराब होने पर हमारे साथ ऐसी अनहोनी भी घटित हो जाती है|अगर इस किस्से Real Ghost Story in Hindi में थोड़ी सी भी सच्चाई लगे तो प्लीज इसे लाइक करे और अपने मित्रो को शेयर करे ताकि इसी तरह मेरी बात सब तक पहुच सके और आपको अधिक से अधिक किस्से पोस्ट कर सकू | Real Ghost Story in Hindi किस्सा पढने वाले पाठको का बहुत धन्यवाद और आभार |
This Real Ghost Story in Hindi is Posted By Our Famous Horror Story Writer Vinaay Thada From Rajasthan
Comments
Post a Comment