अँधेरे में गूंजती आवाजों का रहस्य Screaming Voice at Night

Ghostgalleryनमस्कार दोस्तों , मेरा नाम मयंक है और मै केरल के कन्नूर जिले का रहने वाला हु और मेरे चाचा  से मिलने कोट्टायम आया हुआ था | वैसे मै भूत प्रेतों में विश्वास नहीं करता हु लेकिन उस दिन जो मेरे साथ हुआ उसको देखकर मुझे इस किस्से को आपके समक्ष रखना चाहता हु | एक रात वहा पर हम परिवार  के पांच  सदस्य मै , मेरी दादी , चाचा ,चाची और मेरा चचेरा भाई थे और मै  सोफे पे सो रहा था और दादी से बाते कर रहा था और चाचा ,चाची और मेरा चचेरा भाई उपरी माले पर बने रूम में सो रहे थे |

 

रात के 10:30 बजे थे तभी मैंने अचानक देखा कि किसी ने गैलरी की बिजली बंद कर दी  | जिस रूम में हम बैठे थे वो गैलरी से थोडा दूर था और मुझे वहा से गैलरी में कुछ नहीं दिख रहा था  | यह पक्का करने के लिए मैंने अपने चचेरे भाई “आकाश” को आवाज़ दी और दुसरी तरफ मुझे “हां ” की आवाज़ सुनाई दी | मै चौंक गया कि वो वहा कैसे पहुच गया क्यूंकि उस गैलरी तक सिर्फ हमारे रूम से ही जाने का रास्ता है |

 

मैंने फिर से तेज आवाज में उसका नाम पुकारा और इस बार भी वोही आवाज़ दुगुनी तेज सुनाई दे रही थी | जब मैंने इसे बार बार सूना तो मेने बिना डरे उस अंधेरी गैलरी में जाने की सोची और यह देखकर हक्का बक्का रह गया कि वहा कोई भी मौजूद नहीं था | अब मुझे थोडा डर लगने लगा | Tony Hawk

 

मै जल्दी से वहा से भागा और मेरे कमरे से होते हुए आकाश  के कमरे में गया और देखा कि वो तो सो रहा था | मैंने उसी समय उसे जगाया और गैलरी वाली घटना बताई | आकाश ने कहा कि ” मै तो सो रहा था और मै नीचे तो आया ही नहीं ”

 

मै यह सब सुनकर डर गया कि यह सब कैसे हो गया  ??  क्यूंकि कोई चोर भी हमारे कमरे में घुसे बिना उस गैलरी तक नहीं पहुच सकता | मैंने सोचा ये सब मेरे साथ ही हुआ लेकिन अगले दिन चाचा ने बताया कि उन्हें भी कभी आवाज़े सुनाई देती है लेकिन वो ध्यान नहीं देते है | कुछ महीनो बाद उन्होंने भी वो घर बेचकर दूसरा नया घर ले लिया |

 

लेकिन वो गूंजती आवाजों का रहस्य आज भी मेरे लिए भूलना नामुनकिन है

 

अगर आपको मेरी आप बीती पसंद आयी हो तो इसे शेयर करके ओर लोगो तक पहुचाये

Comments

Popular posts from this blog

ट्रेन का खौफनाक सफर Train ka Bhoot Story in Hindi

कुलभाटा , जहा गुजरने वाला हर इन्सान, होता है चुड़ैल का शिकार Kulbhata Story in Hindi

वास विला , जहा पिछले 14 सालो से है आत्मा का कब्ज़ा Haunted Vas Villa in Bangalore