एक ऐसा देश जहा खून पीने वाले भूत के डर से लोग खरीद रहे हैं लहसुन
पूर्वी योरोपीय देश सर्बिया के एक कस्बे में इन दिनों खून पीने वाले भूत के डर से लोग लहसुन खरीदने लगे हैं। डर को नगर पालिका ने भी बढ़ा दिया है।’बाजिना बास्ता’ नामक इस कस्बे के मेयर ने चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया गया है कि सबसे डरावना भूत ‘सावा सावनोविक’ जिस पवन चक्की में रहता था वह गिर गई है। इसलिए यह भूत नए घर की तलाश में भटक रहा है।
मेयर मिआद्रैग यूजेटिक ने कहा स्थानीय लोग इस भूत की दंत कथाओं से परिचित हैं। यह जारोस गांव की पवन चक्की में रहता था। वह जर्जर होकर गिर गई है।माना जाता है कि लहसुन रखने से भूत नहीं आते इसलिए हर कोई अपने पास ज्यादा से ज्यादा लहसुन रखने की कोशिश कर रहा है।स्थानीय दंतकथाओं के मुताबिक सोवनोविक जिसे पकड़ लेता है उसका सारा खून चूस लेता है। रोगासिका नदी के किनारे जिस पवनचक्की में उसका घर माना जाता था उसे 1950 में भूत के डर से बंद कर दिया गया था।हॉरर कहानीकार मिलोवाना लिसिक ने इस पर एक कहानी भी लिखी है। इस पर ‘लिप्टेरिका’ नाम की एक हॉरर फिल्म भी बनी है।
Comments
Post a Comment