इन्सान ही नहीं, भूत भी घूमते है चीन की दीवार पर

Great wallof cina ghsot copyदुनिया के सात आश्चर्यों में से एक चीन की दीवार भूतों के साये में है। सुनने में यह कुछ अटपटा लग सकता है लेकिन कई लोगों ने इसका अनुभव भी किया है। द डेस्टिनेशन ट्रूथ नामक एक संस्था के कुछ सदस्यों ने बीजिंग के उत्तर की ओर स्थित द ग्रेट वॉल ऑफ चाईना का सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण के दौरान उनके साथ कुछ ऐसी रहस्यमय घटनाएं हुईं, जिनके आधार पर उन्होंने माना कि इस दीवार पर कुछ अदृश्य शक्तियों का साया है।

 

बीजिंग के उत्तर की ओर स्थित दीवार को ‘वाइल्ड वॉल’ कहा जाता है। बीते कई सालों से इस वॉल के आस-पास पर्यटकों को विचित्र अनुभव होते रहे हैं। कहा जाने लगा कि इस दीवार पर भूत टहलते हैं। इसी अनुभव को परखने के लिए द डेस्टिनेशन ट्रूथ संस्था के कुछ लोगों ने परामनोवैज्ञानिकों के साथ वाइल्ड वॉल की यात्रा की।जब वे चीन की दीवार के उस हिस्से में पहुंचे तो उनका सामना भी अजीबो-गरीब अनुभवों से हुआ। उन्हें रात में अपने आस-पास किसी के चलने की आवाजें सुनाई दी। कुछ सदस्यों ने कैंप में जलाये जाने वाले आग की गंध महसूस की। जब वे उस दिशा में गए तो देखा कि वहां पर ऐसा कुछ नहीं हो रहा था।

 

द डेस्टिनेशन ट्रूथ के सदस्यों ने अपने आस-पास कुछ साये भी महसूस किये। टीम का एक सदस्य रेक्स विलियम अचानक गिर पड़ा। जोश गेट्स नाम के एक व्यक्ति ने महसूस किया कि किसी ने उसे पीछे से कसकर पकड़ लिया है। इसके बाद उसे ऐसा महसूस हुआ जैसे कि उसकी पीठ पर टंगे बैग का बटन किसी ने खोला और तलाशी शुरु कर दी।माना जाता है कि वॉल के निर्माण के समय कई मजदूरों की मौत हो गयी उनकी आत्मा यहां भटकती है। आसपास के इलाकों में इस दीवार से जुड़ी कई कहानियां और मान्यताएं प्रचलित हैं। उनके मुताबिक इस दीवार के पास रक्षा के लिए कई सैनिक कैंप थे। चीन पर आक्रमण करने वालों से लड़ाई के दौरान यहां बहुत से सैनिक मारे गये। कहते हैं कि इन सैनिकों की आत्मा यहां आज भी भटकती है।

Comments

Popular posts from this blog

ट्रेन का खौफनाक सफर Train ka Bhoot Story in Hindi

कुलभाटा , जहा गुजरने वाला हर इन्सान, होता है चुड़ैल का शिकार Kulbhata Story in Hindi

वास विला , जहा पिछले 14 सालो से है आत्मा का कब्ज़ा Haunted Vas Villa in Bangalore