अब मौत के बाद भी कर सकेंगे अपने परिजनों से विडियो चैट Chat After Death
क्या आपका कोई अपना इस दुनिया से चला गया है और आप उस इन्सान की कमी बेहद महसूस कर रहे हैं? एक बार मरने के बाद इंसान ज़िंदा नहीं हो सकता है लेकिन फिर भी एक नयी वेबसाइट ने लोगो की इस कमी को कुछ हद तक पूरा भरने का दावा किया है।इस नई वेबसाइट के द्वार मृतकों का वर्चुअल अवतार बनाया जाएगा , जिससे उनके चाहने वाले जब चाहे उनसे विडियो चैट Chat After Death कर सकेंगे ।
ये वेबसाइट Eterni.me को मैसचूसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (MIT) के Development Programm के तहत इंजिनियर्स, डिजाइनर्स और तमाम दुसरे बिजनस के साथ जुड़े लोगों ने बनाया है। इस टीम में भारतीय मूल की पल्लवी चोपरा (मार्केटिंग ) और रजत डोगरा (HR ) भी शामिल है |
इस अनुभवी टीम का दावा है कि उन्होंने किसी इंसान की मौत के बाद उसे Digitally Reconstruct यानी फिर से बनाने का नया उपाय खोजा है। इस काम के लिए लिए उस आदमी के chat Logs, Social Network Info, फोटो और Emails की जरूरत पड़ेगी। इन जानकारियों के बलबूते पर उस आदमी की यादाश्त और रहन सहन के तौर-तरीकों को Reconstruct किया जाएगा।
वेबसाइट बनाने वालो का कहना है, ‘आप अपनी पुरी जिंदगी में जो कुछ भी करते हैं वो लगभग सारी जानकारी Eterni.me इकट्ठा करेगी। इन उपलब्ध ढेर सारी जानकारियों को जटिल Artificial Intelligence algorithm के जरिए Process किया जाएगा।
वेबसाइट आगे बताती है, ‘इससे आपका Virtual Avatar तैयार होगा, जो आपकी Personality से मिलता जुलता होगा। आपके न रहने पर भी इससे बात की जा सकेगी और यह आपके परिवार और दोस्तों को सलाह एव जानकारियां भी दे सकेगा। यह पिछले समय के Skype Chat जैसा होगा।
इस वेबसाइट के Live होने के 24 घंटे के भीतर इस पर 36,000 Page Views हुए और 1,300 से भी ज्यादा लोगो ने Email Registration करवाया है। क्या आप भी अपने मृतक परिजनों से बात करना चाहते है ???? तो इस वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन क्र दीजीये|
Comments
Post a Comment