जुड़वाँ लोगो वाले गाँव की कहानी , इंडियन घोस्ट स्टोरीज की ज़ुबानी Twin Town Kodinhi
आज हम आपको भारत के एक ऐसे गाँव Twin Town Kodinhi के बारे में बताने जा रहे है जो ना केवल भारत बल्कि पुरे विश्व में अपनी एक विशेषता के कारण प्रसिद्ध है | इस गाँव के लोगो ने ऐसा कुछ विशेष नहीं किया बल्कि इस गाँव पर ईश्वर का आशीर्वाद है या कुछ और | सिर्फ 25 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले इस गाँव ने ऐसा क्या किया जिसने पुरे संसार की नींद उड़ा दी आइये जाने
भारत के दक्षिण में केरल राज्य में कोदिन्ही नामक गाँव में बड़ी संख्या में जुड़वाँ लोग होने का रिकॉर्ड है | 2000 लोगो के इस गाँव में 350 से भी ज्यादा जुड़वाँ लोग है | अभी तक की ताजा जानकारी के अनुसार 220 जुडवा लोगो के आंकड़े है | वर्ष 2008 में इस गाँव में 15 जुड़वे बच्चो ने जन्म लिया था | यहा पर ये सिलसिला आज से 60 -70 साल पहले चालु हुआ था | अगर हम सामान्यत देखे तो 1000 बच्चो में 6 बच्चे जुड़वाँ बच्चे के मामले सामने आते है लेकिन कोदिन्ही गाँव में 1000 में से 42 जुड़वाँ बच्चे पैदा होते है जो की 700 % से भी ज्यादा है | भारत वैसे जुड़वाँ बच्चो के मामले में बहुत पीछे है लेकिन अकेले इस गाँव ने पुरे विश्व में जुड़वाँओं के मामले में अपना परचम लहराया है |
इस गाँव के अधिकतर घरो में आपको जुड़वा देखने को मिल जायेंगे | आपको बस गाँव में चलते जाना है और आपको बड़े ,बूढ़े , बच्चे , नौजवान सभी प्रकार के जुड़वाँ स्कूल ,बाजारों और ऑफिस में दिख जाएंगे | स्कूल में तो बच्चो को पहचानाना मुश्किल पड़ जाता है | यहा के स्थानीय लोग मजाक करते है कि नयी नयी शादी पर अक्सर जोड़े में अदला बदली हो जाती है |
डॉक्टर भी कोदिन्ही के रहस्य को नहीं जान पाए है | यहा पर कई विशेषज्ञ आकर चले गए लेकिन इसका असली कारण नहीं जान पाए | इतने जुड़वाँ होने को क्या कारण हो सकता है लेकिन फिर भी Twin Town नाम से मशहुर भारत के इस गाँव के रहस्य ने पुरे विश्व की नींद उडा दी है
Comments
Post a Comment