एक गाँव, जो सायो के डर से आज भी नहीं सोता Haunted Baitul Village
मित्रो आज हम आपको एक ऐसे गाँव के बारे में बताने जा रहे है जहा के लोग साए के डर में रात भर नहीं सो पाते है | शाम ढलते ही उस गाँव के लोग अपने घरो के दरवाज़े बंद कर लेते है और कुछ लोग उस गाँव के मंदिर में अपनी सलामती के लिए प्रार्थना और भजन कीर्तन करने लग जाते है | उस गाँव के लोगो को लगता है कि रात को रूहानी ताकते उन्हें परेशान कर सकती है | ऐसा क्या है इस गाँव Haunted Baitul Village का रहस्य और कौन इन्हें परेशान कर रहा है आइये आपको विस्तार से बताये |
ये मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का निरगुड गाँव है | इस गाँव में दिन तो सामान्य होते है लेकिन राते डरावनी हो जाती है | सूरज ने जैसे ही आँखे बंद की , यहाँ के लोगो में खौफ दौड़ने लग जाता है | रात को बुरी आत्माए लोगो में इस कदर भर जाती है कि दिन में उजाले में भी लोग इनकी बाते करके सहम जाते है | यहा के स्थानीय लोगो को उनके परिवार वाले रात को खेत पर जाने से मना करते है और रात को बिजली भी केवल दो घंटे ही रहती है | घर के कोने में बैठकर लोग रात गुजारते है और रात भर भगवान से ये दुआ करते है कि खौफ का वो साया उनके आस पास भी ना भटके और ना ही कोई रूहानी ताकत उनके घर तक दस्तक दे |
चाहे अमावस की रात हो या पूर्णिमा , रात ढलते ही मंदिरों में लोग भजन कीर्तन के लिए निकल जाते है और दुसरी तरफ घरो में कुंडिया लग जाती है | गलियों में धड़कन बढ़ा देने वाला सन्नाटा छा जाता है | अगर वो सन्नाटा कभी टूटता है तो कुछ रहस्यमयी आवाजे सुनाई पड़ती है | आखिर क्या है ये अनजाना डर ?? कौन है इस गाँव में जो रात होते ही घर की कुंडिया खटखटाने लगता है | कौन है वो भूत जिसके डर में गाँव के 2 हजार लोग बेबस और लाचार हो जाते है ??
इसके सच को तलाशने के लिए आज तक की टीम इस गाँव में पहुची | इस टीम में Indian Paranormal Society के Gaurav Tiwari और उनके दो साथी भी थे | उन्होंने रात भर उस गाँव की पड़ताल की | इसके लिए उन्होंने अपने पास Gadgets से उनके बारे में पता लगाने की कोशिश की और उन्हें पता चला की EMF Reader की रीडिंग बहुत ज्यादा थी |
तो इस तरह यहा के लोग आज भी उस अनजानी ताकत के डर से झुझ रहे है
Comments
Post a Comment