एक अंग्रेज की आत्मा , जो करती है अपने महल की रक्षा Haunted Brij Raj Bhavan Palace in Kota
राजस्थान जिसने अपने एतिहासिक परम्परा को निभाते हुए कुछ ऐसे निशान भी छोड़े है जिससे पूरा विश्व इसके हर रंग का कायल हो गया है | जैसा कि आप जानते है कि विश्व के दस मशहूर भूतहा जगहों में राजस्थान के भानगढ़ का नाम भी आता है और इसी तरह भारत के दस भूतहा स्थानों में ३-४ स्थान तो केवल राजस्थान में ही आते है | आपने भानगढ़ और कुलधरा के बारे में तो काफी सुना होगा लेकिन हम आपको आज ऐसी ही राजस्थान की एक मशहूर भूतहा जगह Haunted Brij Raj Bhavan Palace in Kota से आपको रूबरू करवाएंगे |
कोटा , जिसका नाम सुनते ही कोचिंग क्लासेस में भारत के सर्वश्रेस्ट संस्थानों के नाम आते है | यहा से प्रतिवर्ष हजारो बच्चे IIT जैसे बड़े संस्थानों में चयनित होते है | इसके अलावा चम्बल बाँध के कारण भी कोटा प्रसिद्ध है | लेकिन इन सब मशहूर जगहों से हटकर एक ऐसी जगह भी है जहा अंग्रेजो का राज हुआ करता था और उनकी आत्मा आज भी उस जगह पर भटकती है | कोटा की ये कौनसी जगह है और क्या है यहा का रहस्य आइये आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है
ब्रिजराज भवन पैलेस , जिसे भारत के दस मशहूर भूतहा जगहों में से एक माना जाता है | इस भवन को आज से 178 वर्ष पहले अंग्रेजो के शाषन काल में बनवाया गया था लेकिन 1980 के बाद इस भवन को एक होटल में तब्दील कर दिया गया | इस भवन का नाम कोटा के महाराव ब्रिजराज सिंह के नाम पर रखा गया |आज भी लोग यहा होने वाली घटनाओं से खौफ के साये में रहते है | यहा के स्थानीय लोगो का कहना है कि 1857 की क्रान्ति के समय एक ब्रिटिश जनरल जिसका नाम मेजर बर्टन था इस महल में रहता था | हालांकि वो जनरल दुसरे अंग्रेजो की तरह क्रूर नहीं था लेकिन अंग्रेज तो अंग्रेज होते है | उस दौरान भारतीय क्रांतिकारी यहा तक भी आ पहुचे और उन्होंने मेजर और उसके दोनों बेटो को मौत के घाट उतार दिया | इस घटना को कोटा की महारानी खुद अपनी आँखों से मेजर को मरते हुए देखा था |
इस घटना के बाद से मेजर बर्टन का भूत इस महल में घूमता है और इसकी पहरेदारी करता है क्यूंकि मेजर का इस महल से बहुत लगाव था | यहा पर रात को चौकीदारी करने वाले चौकीदारों का कहना है कई बार अगर कोई चौकीदार ड्यूटी के वक़्त सो रहा होता है तो मेजर बर्टन का भूत उन्हें तमाचे मारकर जगा देते है | सिर्फ इन तमाचों की घटना के अलावा कोई अनहोनी नहीं हुई है | मेजर बर्टन का भूत ना किसी को नुकसान पहुचाता है बस अपने प्यारे महल की सुरक्षा में उसकी आत्मा आज भी उस महल में भटक रही है |
इन सभी घटनाओं में कितनी सच्चाई है ये तो केवल वहा काम करने वाले चौकीदार ही बयाँ कर सकते है | लेकिन फिर भी हम भारत में ऐसी एतेहासिक जगहों को नकार नहीं सकते और ऐसी जगहों को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित करना चाहिए | अगर कोटा के इस पैलेस में बारे किसी को ओर अधिक जानकारी हो तो कमेंट के जरिये जरुर बताये | अगर आप इन सब बातो पर विश्वास करते है तो लाइक करे ,अगर नहीं करते है तो कमेंट के जरिये अपना तर्क देना ना भूले |
Comments
Post a Comment