एक स्वामी का श्राप जिसने कर दिया एक स्कूल को तबाह Haunted School Story
मित्रो मेरा नाम अमरजीत कौर है और मै राजस्थान के अलवर जिले की रहनी वाली हु | आज जो आपको किस्सा सुनाने जा रही हु वो हमारे गाँव की एक सच्ची घटना है हमारे गाँव में एक छोटा सा स्कूल Haunted School है जिसकी नीव आज से 65 साल पहले वहा के तत्कालीन तहसीलदार श्री गणेशीलाल जी द्वारा रखी गयी | शुरू में इस स्कूल में 45 लडकिया पढ़ती थी | इसके बाद इसका काम स्वतंत्रता सेनानी श्री छोटू सिंह आर्य की निगरानी में चलता रहा |
इस स्कूल के पीछे यहा के स्थानीय लोगो का मत है कि जब इस स्कूल की नीव रखी जा रही थी तभी उस रास्ते से एक स्वामी गुजरे उन्होंने वहा काम कर रहे एक मजदुर से पानी माँगा तो उस मजदुर ने कहा कि उसके पास समय नहीं है | वो स्वामी अपना अपमान सहन नहीं कर सके और उन्होंने श्राप दे दिया कि “जब इस स्कूल का काम बंद हो जाएगा तब ये स्कूल तबाह हो जाएगा ” | यह बात जब समिति को पता चली तो उन्होंने इस स्कूल का पूरा नहीं होने दिया और कुछ ना कुछ काम चलता रहता है | इसके अलावा यहा हर साल एक या दो लडकियों की मौत भी होती है तब से इस स्कूल को श्रापित माना जाता है लेकिन गाँव में कोई और सरकारी स्कूल नहीं होने की वजह से सभी इसी स्कूल में जाते है |
Comments
Post a Comment