एक ऐसा कब्रिस्तान , जहा भूत नहीं , इन्सान खाते है खाना Restaurant in Cemetery Gujarat
भारत विविधताओं से भरा देश है यहा पर हर राज्य और हर जिले में आपको एक अजीबोगरीब चीजे देखने को मिलेगी | आज हम आपको अहमदाबाद के एक रेस्टोरेंट Restaurant in Cemetery Gujarat के बारे में बताना चाहते है जो कि कब्रिस्तान में बना हुआ है |
‘न्यू लकी रेस्टोरेंट’ के नाम से पुरे गुजरात में मशहूर इस रेस्टोरेंट में 12 कब्रे है और इन कब्रों के आस पास ही लोगो के बैठने की जगह भी बनाई गयी है| इस विचीत्र रेस्टोरेंट में खाना खाने कई लोग प्रतिदिन यहा आते है | इस रेस्तरा में सुबह सुबह इन कब्रों पर फूल और चादर चढ़ाकर अच्छी तरीके से सजाया जाता है | इस रेस्तरा के मालिक का कहना है कि कब्रिस्तान में रेस्तरा खोलने से उनके व्यवसाय में काफी बढ़ोतरी हुई है | 2004 में एम एफ हुसैन भी यहा आये थे और इन्हें एक पेंटिंग भेंट कर गए थे | कब्रिस्तान जैसी पवित्र जगह पर रेस्तरा खोलने से लोगो को उनकी दुआए मिलती है और ये रेस्तरा हमेशा भरा रहता है
Comments
Post a Comment