इन्सान की बलि मांगने वाली खूनी बावड़ी का रहस्य Spooky Gandhak ki Baoli
मित्रो दिल्ली के कई प्रेतबाधित जगहों के बारे में हमने आपको बताया है आज हम आपको इसी कड़ी में दिल्ली की एक ऐसी बावड़ी के बारे में बताने जा रहे है जो इन्द्रधनुष के सात रंगों की तरह सात रंग बदलती है | मित्रो बावडी का नाम सुनकर आपको अग्रसेन की बावड़ी का नाम याद आ रहा होगा लेकिन मित्रो ये अग्रसेन की बावडी का जिक्र नहीं है इस बावडी को गंधक की बावड़ी Spooky Gandhak ki Baoli कहते है |
गंधक की बावड़ी Spooky Gandhak is Baoli नयी दिल्ली के मेहरौली इलाके में स्थित है हालांकि महरौली इलाके में कुतुबमीनार बहुत प्रसिद्ध है लेकिन ये बावड़ी अधिकतर लोगो की नजरो से छुपी वीराने में है | इस बावड़ी को सुल्तान इल्तुतमिश में बनवाया था | इस बावडी को ASI द्वारा सरंक्षित रखा गया है | इस बावडी के बारे में हमे एक प्रेषिका दीपिका ने अपने तथ्य भेजे है जो उस बावडी के पास की ही रहने वाली है |
दीपिका के अनुसार इस बावड़ी Spooky Gandhak is Baoli के पानी में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते है वही दुसरी ओर इसका पानी जान का सौदागर भी कहलाता है | दीपिका की दादी ने इस बावड़ी का रहस्य उसे बताया कि इस बावड़ी का पानी इन्द्रधनुष की तरह सात रंग बदलता है ऐसा स्थानीय लोगो का कहना है कि जब भी इस बावड़ी का रंग लाल होता है तो ये किसी की बलि मांगती है | अगर उस समय पर कोई वहा नहाने जाता है तो वो लौटकर वापस नहीं आता है | वहा के लोगो का कहना है कि कई साल पहले एक धोबी ने इस बावड़ी में अपनी गर्दन काटकर यहा आत्महत्या कर ली थी तभी से उसकी आत्मा यहा लोगो से बलि मांगती है | अभी कुछ समय पहले ही इस बावड़ी में नहाने वाले एक लड़के की लाश मिली थी |
तो मित्रो इस बात में कितनी सच्चाई है इसे केवल इस इलाके में रहने वाले लोग ही बता सकते है | अगर आप में से कोई दिल्ली का निवासी इस जगह के बारे में ओर अधिक जानकारी दे सके तो उसे कमेंट में जरुर बताये |
Comments
Post a Comment