एक ऐसा गाँव , जहा इच्छाधारी नागिन के खौफ में जी रहे है लोग Story of Ichchhadhari Nag
मित्रो आपने कई बार इच्छाधारी नागिन पर आधारित फिल्मे और टीवी सीरियल देखे होंगे | इन फिल्मो की कहानियों में आपने देखा होगा कि प्रेम में धोखा खाने के बाद औरत अगले जन्म में नागिन बनकर आती है और अपने दुश्मनों से बदला लेती है | हम अक्सर ऐसी कहानियों को फ़िल्मी मानकर टाल देते है | लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चौका देने वाली रोमांचक कहानी Story of Ichchhadhari Nag सुनायेंगे जिसे पढकर आप चकित रह जायेंगे |
मित्रो ये कहानी है उत्तरपदेश के आजमगढ़ जिले के उधपुर नाम के गाँव की | इस गाँव के निवासियों में एक अनजाना खौफ समाया हुआ है | गाँव की हर गली ,हर नुक्कड़ पर और हर खेत खलिहान में एक नागिन मौत बनकर घूम रही होती है | 65 से भी ज्यादा लोगो को ये नागिन डंस चुकी है | इन घटनाओ को कई बार स्थानीय अखबारों के प्रथम पृष्ठ पर देखा जा सकता है | यही सवाल सबको सता रहा है कि क्यों कोई नागिन उधमपुर गाँव के निवासियों से बदला ले रही है |
65 लोगो को काटने के बाद भी इस नागिन का बदला आज भी जारी है | यहा के स्थानीय लोग ऐसी कहानिया सुनाते है जिस पर यकीन करना बड़ा मुश्किल है | खौफजदा गाँव वालो का मानना है मौत के इस सिलसिले की डोर जावेद नाम के शख्स की जिन्दगी से बंधी हुई है |
जावेद एक फक्कड , अलमस्त और मनमौजी सा लड़का था | उसको एक लडकी से मोह्हबत हो गयी थी | गाँव से दूर वीराने में हमेशा वो उस लडकी से मिलने जाया करता था | पुरे गाँव में जावेद के किसी लडकी के प्यार में पड़ने की खबर फ़ैल चुकी थी लेकिन किसी ने भी उस लडकी को नहीं देखा था | अपनी ही धुन में रहने वाला जावेद सबके लिए चर्चा का विषय बन गया था | उस लडकी के लिए जावेद की दीवानगी की बाते हर जुबान पर थी | एक दिन गाँव के बच्चो ने जावेद को अकेले में बात करते देखा | क्या सच में कोई मौजूद था या कोई लडकी उसके साथ थी ?? और अगर वो साथ थी तो बच्चे उस लडकी को क्यों नहीं देख पा रहे थे | रहस्य गहरा होता गया और सवालों की कतारे लम्बी होती चली गयी | लेकिन जावेद की प्रेमिका के बारे में किसीको को कुछ पता नहीं था |
इन सारी बातो के मद्देनजर जावेद के घर वालो ने एक नेक लडकी देख जावेद का निकाह कर दिया | जावेद को यह निकाह कबूल नहीं था लेकिन घर वालो की जिद के आगे उसकी एक नहीं चली | जावेद ने घुटने टेक दिए और निकाह के लिए राजी हो गया | लेकिन इस खबर को वो अपनी मोहब्बत से कैसे छुपा सकता था | शादी की खबर सुनाने वो उस लडकी के पास पहुच गया | और तब हुई एक ऐसी घटना जिसे देखकर जावेद की रूह काँप उठी | क्योंकि लडकी समझकर जिसे वो अब तक प्यार कर रहा था वो थी एक इच्छाधारी नागिन |
कहते है रूप बदल जाये लेकिन फितरत कभी नहीं बदलती और वो लडकी भी जावेद की शादी की बात सुनकर नागिन बनकर जावेद को डंस लिया | फिर शुरू हुआ नागिन के बदले का सिलसिला और एक के बाद एक 65 लोग नागिन के विष का शिकार हुए | नागिन के खौफ से लोगो ने घर से बाहर कदम रखना बंद क्र दिया | भय में डूबे गाँव वालो के लिए नागिन का साथ देने एक नाग भी आ गया | गाँव वालो का कहना है कि वो नाग जावेद ही था क्यूंकि अक्सर नाग और नागिन को जावेद के घर के पास देखा गया था |
गाँव के एक तांत्रिक दत्ताराम सेठ का कहना है कि ये दोनों नाग जावेद के घर को अपना बनाना चाहते है तो इस तांत्रिक ने तंत्रों से इन नागो को जावेद के घर से दूर कर दिया और तभी से वो लोगो को डंस रहे है | इस घटना के बाद यही तांत्रिक सर्पदंश से पीड़ित लोगो का इलाज कर रहा है | ये तांत्रिक कडकडाती ठण्ड में पीड़ित को ठंडे पानी से नहलाकर उनका उलाज करता है क्योंकि उसका मानना है कि अधिक मात्रा में ठंडे पानी से सांप का जहर कम हो जाता है | इसी के चलते सांप के डँसे 65 लोगो में सिर्फ एक की जान गयी है | इतने जहरीले सांप के काटने के बावजूद ये ठीक हो गए है |
क्या वाकई एक नागिन ने इतने लोगो को काँटा है या अलग अलग सांपो के शिकार हुए लोगो ने इस कहानी को जन्म दिया है | क्या आज के दौर में इन कहानियों पर विश्वास किया जा सकता है कि मरने के बाद नागिन बदला लेने आती है | इसका जवाब हम आपसे चाहते है और इच्छाधारी नागिन के इस रहस्य पर अपनी प्रतिक्रियाये कमेंट में देना ना भूले |
Comments
Post a Comment