एक भूतहा पीपल का पेड़ , जहा आत्मा करती है राहगीरों का पीछा Haunted Peepal Tree Near Dwarka
मित्रो अक्सर हमने ये सुना कि रात को पीपल के पेड़ पर भूत निवास करते है | अधिकतर गाँवों में रात को लोग पीपल के पेड़ और बरगद के पेड़ के पास जाने से डरते है | लेकिन अचम्भे की बात यह भी है जिस पीपल के पेड़ को लोग दिन में पूजते है उसी पेड़ से लोग रात में डरते क्यों है ??? ऐसी प्राचीन कथाये है जिनमे पीपल के पेड़ पर भूतो के होने का जिक्र बताया है | आज हम आपको एक ऐसे ही पीपल के पेड़ के बारे में बताने जा रहे है जहा एक आत्मा का निवास माना जाता है |
हम बात कर रहे है दिल्ली के द्वारका इलाके के सेक्टर 9 नंबर इलाके की Haunted Peepal Tree Near Dwarka| जब आप इस इलाके के रास्ते से गुजरेंगे तो आपको सडक के बीच में एक तरफ एक पीपल का पेड़ दिखेगा और उसी पीपल के पेड़ के चारो और चबूतरा बना हुआ है | इस पीपल के पेड़ के पास एक नीम का पेड़ भी है और इन दोनों पेड़ो के आस पास आपको ढेर सारी अलग अलग भगवानो की तस्वीरे दिखाइ देगी | इस चबूतरे पर चढ़ने के लिए सीढिया भी बनी हुई है | पीपल का पेड़ और नीम का पेड़ दोनों आपस में इतने गुंथे हुए है कि आपको अनुमान लगाना मुश्किल हो जाएगा | ये थी इस स्थान के बारे में जानकारी और अब हम इससे संभंधित भूतहा कहानियों से रूबरू करवाते है
यहा पर रात को अधिकतर काल सेण्टर से काम करने वाले लोग गुजरते है और कई लोगो का मानना है कि रात में उनको पीपल के पेड़ पर कोई औरत दिखाई देती है | कुछ लोगो का तो ये भी कहना है कि वो गाडी के पीछे दौडती हुई नजर आती है | 2004 में इस जगह पर एक हादसा भी हुआ था | इस जगह के बारे में कई प्रतिष्टित अखबारों और ब्लोग्स में भी बताया गया है | इसी कारण कई लोग रात को इस रस्ते से गुजरने से कतराते है | कई लोगो किसी अदृश्य शक्ति का एहसास भी होता है जैसे कोई तमाचा मार रहा हो | सभी कॉल सेण्टर में काम करने वाले इस रास्ते से गुजरते वक़्त अपनी कार की स्पीड बढ़ा देते है |
इन सभी भूतहा कहानियों के चलते गौरव तिवारी की Indian Paranormal Society टीम ने इस जगह का मुवायना किया | उन्होंने इस पुरी जगह के रात को कई फोटोग्राफ लिए और कई सारे प्रयोग करे | उनमे से एक फोटो में पेड़ो की बीच किसी भूतहा आकृति जैसा दिखा जो काफी रहस्यमयी दिख रहा था और दूसरा जब उन्होंने जमीन पर राख बिछाई थी तो उन्हें किसी के पैरो के चिन्ह भी मिले | इसके अलावा यहा की हवा में नमी थी | हालंकि उनकी टीम ने अंतिम परिणाम तो नहीं बताया लेकिन फिर भी इस जगह पर किसी ना किसी रूह के होने का जरुर आभास हुआ |
तो मित्रो इस तरह इस भूतहा पीपल के पेड़ पर रहने वाली आत्मा के बारे में हमने आपको बताया | इन सभी बातो में कितना सच है ये हम नहीं बता सकते है लेकिन आप लोग इस जगह पर जाकर असली सच खोज सकते है तो मित्रो कौन इस भूतहा पेड़ के असली रहस्य को खोजेगा , हमे कमेंट में अपना विचार बताये | अगर आपको लेख पसंद आया तो कमेंट जरुर करे ताकि हम आपको ऐसे ही भारत की रहस्यमयी जगहों के बारे में आपको बताते रहे |
Comments
Post a Comment