सलीमगढ़ किला , जहां गूंजती है कैदियों की आत्माओ की आवाज़े Haunted Salimgarh fort Mystery in Hindi
मित्रो जैसा कि आप जानते है कि भारत में कई ऐसे रहस्यमयी किले है जहा ऐसे राज दफन है जो वहा रहने वाले लोगो के साथ दब गये | भानगढ़ , कुम्भलगढ़ , मेहरानगढ़ और कई ऐसे किले है जो समय की आंधी में कही खो गये और केवल इतिहास के पन्नो में सिमटकर रह गये | कुछ किलो को तो सरकार ने सरंक्षित कर दिया लेकिन कुछ किले गुमनामी के अँधेरे में खो गये है | आज हम आपको एक ऐसे किले Haunted Salimgarh fort Mystery in Hindi के बारे में बता रहे है जो उस किले में मरे हुए कैदियों की आत्माओ पर आधारित है |
सलीमगढ़ किले को 1526 में शेरशाह सुरी के बेटे इस्लाम शाह सुरी उर्फ़ सलीम शाह ने बनवाया था | सलीमगढ़ का किला यमुना नदी के किनारे , लाल किले के करीब स्थित है | इस किले को पुरानी दिल्ली के सबसे भूतहा किलो में एक माना जाता है | मुगलों के बाद इस जगह को अंग्रेजो ने जेल में तब्दील कर दिया और 1945 में इंडियन नेशनल आर्मी के कई नेताओ को इस जेल में बंद कर दिया गया | कुछ कैदी तो अंग्रेजो के जुल्मो से पीड़ित होकर इन काल कोठरियों में मर गये | यहा पर काम करने वाले चौकीदारों को आज भी उन कैदियों के चीखने की आवाज़े सुनाई देती है |
इस किले में सलीम शाह की मौत के बाद कई मुगल यहा रुककर गये थे | हुमायु यहा तीन दिन रुका था और जहांगीर ने यहा पुल का निर्माण करवाया था जिसे अंग्रेजो ने बाद में रेलवे ट्रैक बना दिया | औरंगजेब ने इस किले को लाल किले से जोड़ा था और औरंगजेब के शाषन में इसे मुख्य कारगार के रूप में प्रयोग किया जाता था |
औरंगजेब ने अपनी बेटी जेबुनिसा को इस किले में कैद कर दिया था जहा बीस साल तक कैद में रहने के बाद उसकी मौत हो गयी | उसकी रूह आज भी उस किले में भटकती है इसकी पुरी कहानी का रहस्य किसीको मालुम नहीं है | इस किले को अब एक स्वतंत्रता सैनानीयो के स्मारक के रूप में तब्दील कर दिया गया है |कुछ दैनिक अखबारों में भी सलीमगढ़ किले के बारे में लिखा है कि यहा रात को पहरा देने वाले चौकीदारों को किसी के हसने की आवाज़े आती है और वो जब वो उस आवाज़ की ओर जाते है तो वो गायब हो जाती है | उनको किसी के चलने की आवाज़े भी सुनाई देती है लेकिन उन्हें कुछ दिखाई नहीं देता है |
क्या इस किले में आज भी उन कैदियों की आत्मा है जो यहा तडप तडप कर मर गये थे या फिर औरंगजेब की बेटी की रूह इस किले में भटक रही है | जी भी इस किले में कुछ ऐसा जरूर है जो इस किले को रहस्यमयी बनाये हुए है | अगर आपने ये किला देखा हो या कुछ इसमें महसूस किया तो अपने विचार कमेंट में जरुर बताये |
Comments
Post a Comment