एक बंगला , जो पिछले 40 सालो से पड़ा है वीरान Mystery of Dedh Lakh Ghar Hyderabad

मित्रो हर शहर के हर मोहल्ले में कोई कोई ना कोई एक ऐसा घर जरूर होता है जिस घर को लोग प्रेतबाधित मानते है | कुछ घरो में लोग हवन यज्ञ करवाकर रहने लग जाते है लेकिन कुछ घरो में इन सबका कोई असर नहीं होता है और उन घरो में वो रहस्य हमेशा के लिए दफन हो जाते है जहा कोई कदम नहीं रख पाता है | मित्रो कुछ समय पहले हैदराबाद के कुन्द्नबाघ के प्रेतबाधित घर के रहस्य से आपको रूबरू करवाया था ऐसे ही प्रसिद्ध प्रेतबाधित घरो की कड़ी में आज हम आपको हैदराबाद के ऐसे बंगले Mystery of Dedh Lakh Ghar Hyderabad के बारे में आपको बतायेंगे जो पिछले 40 सालो से वीरान पड़ा है |

Mystery of Dedh Lakh Ghar Hyderabadहैदराबाद के सीताफलमंडी इलाके में “डेढ़ लाख घर ” Mystery of Dedh Lakh Ghar Hyderabad नाम का एक बंगला है जो पिछले 40 सालो से वीरान पड़ा है | इस घर के नाम से पता चलता है कि आज से 40 साल पहले लक्ष्मण नाम के व्यक्ति ने इस घर को डेढ़ लाख रूपये में बनवाया था | सोचिये उस समय में डेढ़ लाख  की कीमत 15 लाख से भी ज्यादा हुई होगी | यह बंगला इस इलाके का सबसे आलीशान और कीमती बंगला माना जाता था इसलिए सभी लोग इस घर को “डेढ़ लाख घर ” के नाम से जानने लगे |

Mystery of Dedh Lakh Ghar Hyderabad 2इस घर का मालिक इस घर को बनाकर बहुत खुश था लेकिन इस घर में आगे होने वाली अनहोनियो को वो समझ नहीं पाया | इस घर के मालिक के  दो लडकिया और तीन लडके थे | जब तक उन सभी ने इस घर में प्रवेश नहीं किया तब तक तो सब ठीक था लेकिन इस घर में गृहप्रवेश के दिन उसकी पत्नी की उस घर में कदम रखने से पहले ही मौत हो गयी | इस सदमे के चलते उसने ये घर यु ही छोड़ दिया और इसे गिरवी रख दिया |

Haunted House

इस घटना के कुछ सालो बाद एक परिवार इस घर में रहने के लिए आया | कुछ दिनों तक तो सब सामान्य रहा लेकिन एक दिन इस घर को लेने वाले की पत्नी ने अपने आप को आग से जलाकर आत्महत्या कर ली | इन सारी घटनाओ के बारे में स्थानीय लोग बताते है लेकिन असली मौतों का कारण कोई नहीं जान पाया |इन दोनों घटनाओ के बावजूद एक स्टूडेंट इस घर में रहने को आया और उसने भी अपने आप को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली |

 

[su_youtube url=”http://youtube.com/watch?v=sTt_3SHYlTA” width=”800″]

कुछ सालो पहले TV9 न्यूज़ चैनल ने इस घर के बारे में रात को रहकर पता लगाया और उन्हें वहा ऐसी कोई घटना का अनुभव नहीं किया | इसके बाद हैदराबाद के ब्लॉगर आदित्य ने अपने ब्लॉग में अपने मित्र किरण का किस्सा बताया कि किस तरह उसे रात को उस घर के करीब अजीबोगरीब घटनाओ का अनुभव किया | इस रहस्य के बारे में Deccan Chronicle अखबार में लेख भी छपा था |
इन सब घटनाओ के बाद से इस घर को प्रेतबाधित घर माना जाने लगा और रात को इस घर के आस पास कोई नहीं भटकता है | स्थानीय लोगो को इस घर से किसी के चीखने की आवाज़े और किसी औरत के नजर आने की घटनाये सामने आती है | इन सभी बातो से एक आलीशान बंगला भूतिया बंगले में तब्दील हो गया |

 

मित्रो कई लोग इस प्रेतबाधित घर के बारे में जाने को उत्सुक है हमारी उन सभी से गुजारिश है कि ऐसे स्थानों पर किसी परनोर्मल एक्सपर्ट के निरिक्षण में ही जाए अन्यथा किसी भी हादसे का कोई जिम्मेदार नहीं होगा | तो मित्रो आपको अगर लेख पसंद आया तो शेयर जरुर करे और अपने विचार कमेंट बॉक्स में रखे |

Comments

Popular posts from this blog

ट्रेन का खौफनाक सफर Train ka Bhoot Story in Hindi

कुलभाटा , जहा गुजरने वाला हर इन्सान, होता है चुड़ैल का शिकार Kulbhata Story in Hindi

वास विला , जहा पिछले 14 सालो से है आत्मा का कब्ज़ा Haunted Vas Villa in Bangalore