जंगल में जकड़ी रूह ने पहुचाया मौत तक Boy Captured by Ghost in jungle
मित्रो मेरा नाम मुकेश है ओर मै राजस्थान के हमीरगढ़ के एक छोटे से गाँव का रहने वाला हु | मै आज आपको मेरे साथ घटी एक सच्ची घटना Boy Captured by Ghost in jungle आप को सुनाना चाहता हु जिसे सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जायेंगे | यह तब की बात है जब मै 12 वी कक्षा में पढता था | एक दिन मैंने ओर मेरे दोस्तों ने मिलकर कही घुमने का प्लान बनाया |
हम लोगो ने गाँव से 4-5 किलोमीटर दूर स्थित एको पार्क के पास के जंगल में घुमने का प्लान बनाया | हम घर से स्कूल का बहाना करके निकल गये | मेरे साथ मेरे तीन ओर दोस्त मनीष ,विनोद ओर राहुल थे | हम करीब 4 बजे जंगल के प्रवेश द्वार तक पहुचे | दिन के उजाले में भी पेड़ो के वजह से घना अँधेरा था || उस जंगल में चलते गये ओर हमे एक शिव मंदिर दिखाई दिया ओर हम वहा रुक गये | मंदिर में भगवान शिव की बहुत पुराणी मूर्ती थी हमने दर्शन किये ओर मंदिर के बाहर कुछ देर बैठ गये ओर बाते करने लग गयी |
बातो बातो में हमें पता नहीं चला ओर शाम के सात बज चुके थे | जंगल में अँधेरा अपनी चरम सीमा पर था | मनीष ने अपना फोन निकाला ओर उसकी टोर्च जलाई | हम जैसे ही मंदिर से बाहर निकले अचानक जोर से आंधी चलने लगी ओर तोडी देर बाद बरसात भी शुरू हो गयी | हमने मंदिर में रुकने का सोचा | हमने सोचा आज तो घर पर जमकर पिटाई होगी | उस सुनसान जंगल में कोई भी नजर नहीं आ रहा था केवल सियारों के चिल्लाने के आवाज़े आ रही थी |
घंटे भर बरसात थोड़ी कम हुई ओर हमने वहा से निकलने का सोचा |रात की आठ बज चुकी थी अब भी हमे जंगल में तीन किलोमीटर ओर चलना था || थोड़ी देर चलने के बाद हमे किसी औरत के जोर से चीखने की आवाज़ आयी | हम बुरी तरह घबरा गये लेकिन चलते रहे ओर चलते चलते पता ही नहीं चला कि राहुल तो पीछे ही रह गया | हमने जोर से राहुल को आवाज़ लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया | अब हम ओर ज्यादा घबरा गये | हम सभी दोस्तों ने राहुल को ढूंढना शुरू कर दिया |
हम फिर आधा किलोमीटर पीछे गये ओर देखा कि राहुल वहा चुपचाप खड़ा था | हमने राहुल को बतलाया लेकिन वो कुछ नहीं बोला ओर चुपचाप हमारे साथ चलता रहा | उसके हाव भाव अजीब से लग रहे थे | हम जैसे तैसे उस जंगल से बाहर निकले ओर अपने घरो की तरफ रवाना हो गये | उस रात डर के मारे मुझे नींद नहीं आयी |
अगले दिन मै सुबह उठकर स्कूल गया तो पता चला कि राहुल स्कूल नहीं आया | जब मैंने टीचर से राहुल के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि राहुल की मौत हो चुकी है | मै ये सुनकर दंग रह गया ओर मेरी आँखों से आंसू रुक नहीं रहे थे | मै स्कूल से सीधा उसके घर गया ओर उसके माता पिता को धानधस बंधाया | जब मैंने उनसे राहुल की मौत का कारण पुचा तो उन्होंने बताया कि रात को जब वो घर आया तो उसे बहुत तेज बुखार था ओर उसका शरीर लोहे की तरह जल रहा था | ओर जब हम उसे अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में जंगल में ही उसकी मौत हो गयी |
जब मैंने ये बात सूनी तो मुझे सब माझरा समझ आया लेकिन मैंने उनको कुछ नहीं बताया कि कल रात को उसको जंगल में किसी रूह ने जकड़ लिया होगा | अब क्या उसकी मौत का कारण था ये आज भी रहस्य थी |
Comments
Post a Comment