GP Block Meerut, जहा पर लाल पौशाक वाली औरत और चार लडको का है साया
GP Block Meerut ये नाम पिछले कई सालो से न्यूज चैनलों में आने के बाद भारत के प्रेतबाधित स्थानों में से एक गिना जाने लगा है | उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के GP Block नाम की कॉलोनी है जो 1930 से बंद पडी है और लोगो का मानना है कि इस जगह पर भूतो का साया है | क्या है GP Block Meerut का इतिहास आइये विस्तार से जाने |
मेरठ जिले का इतिहास बहुत पुराना है मेरठ जिले के अस्तित्व को रामायण में भी दर्शाया गया है | ऐसा माना जाता है कि रावण की पत्नी मंदोदरी के पिता मायासुर यहा पर राज किया करते थे | उस समय में पूरा उत्तर प्रदेश जिला मायाराष्ट्र के नाम से जाना जाता था और मेरठ मायाराष्ट्र की राजधानी हुआ करती थी | ऐसा माना जाता है तब से यहा राक्षशो के वंशज आज भी इस जिले में निवास करते है हालांकि इस जगह से उसका कोई भी सम्बन्ध नही है लेकिन हम इस जगह की प्रेतबाधित घटनाओ से आपको रूबरू करवाते है |
GP Block Meerut तीन इमारतो से मिलकर बना हुआ है लेकिन इस जगह के इतिहास के बारे में कोई नहीं जानता कि किसने इसे बनाया और कौन कौन यहा पर रहा | केवल इतनी जानकारी है कि यह जगह 1930 में बने ब्रिटिश मिलिट्री का एक हिस्सा थे जिससे इस जगह के लगभग 100 साल पुराने होने का अनुमान लगाया जा सकता है | इस जगह का नक्शा पुरानी हवेलियों और आधुनिक बंगलो का मिश्रण था | इससे ये अनुमान लगाया जाता है कि ये जगह ब्रिटिशकाल में किसी धनी व्यक्ति की रही होगी| स्थानीय लोगो ने तो इसे हमेशा जर्जर अवस्था में ही देखा है |
GP Block Meerut के पास में ही वहा की जानी मानी St. Mary’s Academy स्कूल है | स्थानीय लोग इस घर के आस पास भी नहीं भटकते है | वैसे अधिकतर भूतहा घरो की कहानी किसी की मौत से शुरू होती है लेकिन इस घर में किसी की मौत नहीं हुयी और अगर हुई भी होगी तो किसी को भी इस बारे में जानकारी नहीं होगी |
स्थानीय लोगो ने इस जगह पर चार लडको को मोमबत्ती की रोशनी में बाते करते हुए और शराब पीते हुए देखा है और इसके अलावा लोगो ने यहा लाल पौशाक पहने के औरत को भी इस घर में टहलते हुए अरु छत पर बैठे देखा है | इन दोनों घटनाओ के पीछे कोई भी कहानी नहीं बनी कि ये चारो लोग और लडकी कौन है और कहा से आये है और कहा चले जाते है या फिर लोगो का भ्रम है |
धीरे धीरे इन्टरनेट पर प्रचलित कहानियों के चलते ये जगहGP Block Meerut भुतहा जगहों में से एक जानी जाने लगी है | तो मित्रो क्या आप इस जगह के बारे में परिचित है और अगर नही है तो आप इसका रहस्य सुलझाने की कोशिस करेंगे | आप अपने विचार कमेंट के जरिये ब्यान करे |
Comments
Post a Comment