कैमरे के कैद प्रेत का खौफ Ghost Captured in Camera - A Horror Story in Hindi

Ghost Captured in Camera - A Horror Story in Hindiयह उन दिनों की बात है, जब मेरे ऊपर फोटोग्राफर बनने का भूत सवार हुआ करता था। पिताजी से लड़ जगड़ कर पैसा ले कर मैंने निकॉन कैमेरा खरीदवाया था। उन दिनों में अपने आसपास दिखने वाली हर जगह, वस्तु, और इन्सान की तस्वीरें लिया करता था। और खुद को अंदर ही अंदर प्रोफ़ेसनल फोटोग्राफर समजने लगा था। पर मेरी हालत तब खराब हुई जब एक भयंकर डरावना प्रेत मेरे कैमेरे में कैद हुआ।

पहले तो मुजे लगा की वह फोटो सिर्फ काली / ब्लैंक इमेज है। पर गौर से देखने पर मेरे रौंगटे खड़े हो गए। क्यूँ की उस में मुजे धुंधली धुंधली दो आंखे दिख रही थी। और वह आँखें, गुस्से से मेरे कैमेरे की और ही घूर रही थी। डर के मारे मैंने फौरन वह फोटो मेमोरी से डिलीट कर दी। और कैमेरा अलमारी में रख दिया।

करीब रात के दो बजे अलमारी में हल्की हल्की आवाजें सुनाये देने लगी। मैं डर के मारे चौंक गया। मैंने डरते काँपते अलमारी का दरवाजा खोला तो देखा की मेरा निकॉन कैमेरा कवर से बाहर आ चुका था और कैमेरे ने मेरे सामने लेन्स कर के क्लिक किया। यह एक दिल दहला देने वाली घटना थी। मैं फौरन भाग कर कमरे से बाहर आ गया। और पूरे घर को जगा दिया। पूरी घटना सुन कर पापा मेरे रूम में गए और उन्होने कैमेरा अपने हाथ में ले कर मेमोरी चैक की, पर उसमे मेरी कोई तस्वीर नहीं खिची मिली तो पापा ने कहा की, मेरा भ्रम होगा। मै भी सोचने लगा की ऐसा ही कुछ हुआ होगा।

अगले दिन दोपहर में नदी किनारे बैठ कर मै अपने कैमेरे से तस्वीरें खींच रहा था। तस्वीरें खिचने के बाद कैम-स्क्रीन पर में खिची हुई तस्वीरें देखने लगा तो देखा की मेरी डिलीट की हुई वह भयानक तस्वीर फिर से मेमोरी में आ चुकी थी। अब मेरा कैमेरा मुजे डराने लगा था। मैने जट से वह तस्वीर फिर से डिलीट कर दी। और दूसरे फोटोस सर्फ करने लगा। उन फोटोस में एक और तस्वीर देखी तो मेरे हाथ पाँव काँप गए। आप सोच नहीं सकते की उसमे क्या था।

यह वो तस्वीर थी जिसके बारे में मैने अपने पिता से रात में शिकायत की थी, और उस तस्वीर में मेरे पीछे एक भयानक लाल आँखों वाला प्रेत भी खड़ा था। इस बार मैने वह तस्वीर डिलीट नहीं की। पर बाकी सारी फोटोस मेमोरी से डिलीट कर दी। और तुरंत अपने पापा को वह सुबूत दिखाने चला गया।

पर हैरत की बात थी, मेरे पापा को जब मेंने कैमेरे की मोमोरी दिखाई तो वह पूरी ब्लैंक / खाली मिली। मेरे  पापा मुज पर उस दिन खूब गुस्सा हो गए। उन्होने मुजसे कहा की… तुम्हें कैमेरा पसंद नहीं तो फेंक दो… या बेच दो… पर इस तरह की बेफिजुल मनघडन्त डरावनी कहानिया ले कर मेरे पास मत आया करो।

अगली रात फिर से मेरे डर का आतंक शुरू हुआ। अब धीरे धीरे बंद अलमारी से फोटोस के क्लिक होने की आवाजें आने लगी। मुजे पता था, की यह कोई मेरा वहेम नहीं है। क्यूँ की में पारलौकिक घटनाओं में ना मानने वाला एक सम्पूर्ण नास्तिक इन्सान हूँ।

सुबह में मैने हिमत्त कर के कैमेरा निकाला और फिर से मेमोरी देखने लगा। उसमे कोई भूत की तस्वीर तो नहीं थी। पर एक काली फ्रेम वाली फोटो मिली जिसमे लाल अक्षरों से लिखा था, की….

“मुजे कैद करने की गलती की सज़ा…  तुम्हें अपना खून दे कर भूगतनी होंगी”

उस फोटो को देखने के बाद मेरे हौश उड़ गए थे। और मेरी धड़कनें भी तेज़ हो चली थी। मुजे यह भी  पता था। की इस धम्की वाले फोटो को किसी को दिखाने से पहले ही वह मेमोरी से गायब हो जानी है। मैने पैतीस हज़ार में खरीदा हुआ निकॉन कैमेरा दस हज़ार में बैच दिया। मुजे पता नहीं कैसे मेरी वजह से उस कैमेरे में वह भूत-प्रेत कैद हो गया था। पर शायद वह प्रेत, येही समज रहा था की मैने जान बुज कर उसे कैद किया है। अब मुजे फोटोग्राफी और कैमेरे के नाम से भी चिड़ है। और हर वक्त डर लगा रहता है की कहीं कैमेरे वाला भूत प्रेत मुजे कोई नुकसान ना पहोंचा दे।

Comments

Popular posts from this blog

ट्रेन का खौफनाक सफर Train ka Bhoot Story in Hindi

कुलभाटा , जहा गुजरने वाला हर इन्सान, होता है चुड़ैल का शिकार Kulbhata Story in Hindi

वास विला , जहा पिछले 14 सालो से है आत्मा का कब्ज़ा Haunted Vas Villa in Bangalore