Posts

Showing posts from September, 2013

वहम - एक डरावना एहसास A Scary Ghost Story

Image
आज मैं आपको एक ऐसी घटना  A Scary Ghost Story के बारे में बताना चाहता हूं जिसने मुझे और मेरी जिंदगी को पूरी तरह बदल कर रख दिया. मुझे सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि क्या उस रात मैंने जो देखा था वो सच था या सिर्फ मेरा वहम… सुनने या पढ़ने वाले भले ही इसे एक मनगढ़ंत कहानी मान लें लेकिन वो कहते हैं ना जिस पर बीतती है वही उस दर्द को समझ सकता है. ऐसा ही कुछ मुझ पर भी बीता जिसे मैं आप सभी को सुनाना चाहता हूं. बात आज से लगभग 3 साल पहले की है जब मैं अपने करीबी दोस्त की शादी में शामिल होने उसके गांव गया था. हम दोनों दिल्ली की एक कंपनी में साथ काम करते थे लेकिन उसका परिवार राजस्थान के एक छोटे से गांव से संबंध रखता था. उसके विवाह से जुड़े सभी आयोजन वहीं गांव में ही होने थे इसीलिए उसकी शादी से तीन दिन पहले ही मैं वहां जाने के लिए निकल पड़ा.   जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मैंने उसके गांव पहुंचने के लिए एक टैक्सी की. मेरे दोस्त साहिल का गांव जयपुर से काफी दूर था. ड्राइवर ने पहले ही कहा था कि पूरे 24 घंटे में ही हम उस गांव में पहुंच पाएंगे. सफर लंबा था इसीलिए टैक्सी ड्राइवर से बातें भी शुरू हो गईं....

शून्यता-हादसों का कारण Neutralism Cause of Accidents

Image
आप सभी पाठकों इस मंच पर फिर से स्वागत है दोस्तों आज मैं आपके सामने एक अलग तरीके का किस्सा  Neutralism Cause of Accidents लाया हूँ जिसको मैंने भी महसूस किया है, मित्रों ये किस्सा डर और हादसों को मिलाकर ही है पर इस किस्से मैं डर है भी और नहीं भी ….. आपने आजादी के समय से लेकर 80 ,90 के दशकों मे जो मकान बना करते थे वो काफी मजबूत और टिकाऊ होते थे,और उनकी बनावट भी थोड़ी रजवाड़ो के जैसी ही हुआ करती थी मैं आपको उसी समय के मकानो मैं ले जाने कोशिश रहा हूँ इसे आप महसूस करेंगे तो स्वयं ही समझ जाएंगे,कि मैं आपसे कैसे मकानो को बताने की कोशिश कर रहा हूँ,, मित्रों हमारे बड़े बुजुर्गो द्वारा हमें जो विरासत मैं मिलता है, खासकर पुराने मकान, वैसे ही एक 5 मंज़िला इमारत मे एक परिवार कि कई पीढ़िया रहती आई थी, ये इमारत हमारे संबंधियों मैं ही किसी कि है जिसमे उनका कुटुंब परिवार रहता आया था, हालांकि दोस्तों इस किस्से मे कहीं-2 आपको ऐसा लगेगा कि ये इसके उत्तर तो हमे विज्ञान भी बता सकता है,, लेकिन कहीं-2 हमें ऐसा भी लगेगा कि नहीं कुछ तो अलग है इस किस्से मे जो हमे सोचने पर मजबूर कर देगा   मित्रों ये किस्सा उस...

एक ऐसा कुंवा Haunted Well in Japan , जहा रात ढलते ही जग उठी आत्मा ,खीच लेती नरक में

Image
दुनिया के किसी भी कोने में चले जाओ Haunted Well in Japan आपको कुछ ना कुछ अद्भुद और अलौकिक देखने को मिल जाएगा | यह संसार अलौकिक शक्तियों से भरा हुआ है जहा इंसान अपनी जिन्दगी और मौत के बीच संगर्ष करता रहता है और यदि  वह सफल नहीं हो पावे तो मरने के बाद भी किसी ना किसी रूप में अंजाम देने की कोशिश करता है | यह किस्सा भी ऐसे संगर्ष से जुडा हुआ है   यह किस्सा जापान  में ओकिकू नामक आत्मा से जुडा है | ओकिकू किसी व्यक्ति की आत्मा नहीं बल्कि वह आत्माएं होती हैं जो कुएं में रहती Haunted Well in Japan हैं. जापान में कुएं से निकलने वाली आत्माओं से जुड़े बहुत से किस्से मशहूर हैं इन किस्सों में एक महिला हर रात कुएं में से निकलकर पानी भरने आती है.  जापान में इन कहानियों पर कई फिल्में और नाटक भी बन चुके हैं| आपने एक हॉलीवुड  प्रसिद्ध फिल्म द रिंग और द रिंग २ देखी होगी जिसमे आपको वो दृश्य याद ही होगा जिसमे कुए से निकलकर बच्चे की आत्मा सीधे टीवी से बाहर आती है | जापानी भूतों में ओकिकू Haunted Well in Japan सबसे पुराने किस्म के भूत हैं. निश्चित तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता कि इनका उद्भव कब हुआ लेकि...

अविश्वास :- अनसुलझे रहस्यों की कहानी A Mysterious Ghost Story

Image
इंडियन घोस्ट स्टोरीज के इस मंच पर आप सभी पाठको का फिर से स्वागत है दोस्तों,, मैं आभार व्यक्त करता हूँ इस मंच के प्रमुख अधिकारियो का जिन्होंने मेरी कहानियाँ आप तक पहुंचाने के लिए ये मंच उपलब्ध कराया | आज का किस्सा भी मित्रो कुछ अजीब ही Mysterious Ghost Story है| पर यहाँ पर कुछ देर रूककर हमें यह सोचना चाहिए क्या वास्तव में इन Real Horror Stories में सच्चाई है या नहीं,, दोस्तों वैसे कहानी का मुख्य भाग को ही अगर ले तो हमे ये समझने में आसानी हो जायेगी की क्या इस तरह की घटनाएं किसी के भी जीवन में घटित हो सकती है या फिर सिर्फ ये मनोरंजन के लिए है, दोस्तों वैसे तो कहानियो में पात्र बदले जाते है पर Ghost Stories का मुख्य भाग ही उसकी आत्मा माना जाता है यहाँ पर भी कुछ ऐसा ही है| दोस्तों आज का किस्सा एक Middle Class Family का है इस परिवार में 4 सदस्य थे  | जीवनलाल और आशा दोनों पति पत्नी अपने बेटे  ओम और  बेटी तन्नु के साथ रहते थे | दोस्तों ये परिवार एक भविष्यनिधि संगठन द्वारा सुविधा के रूप में दिए गए मकान मे रहते थे|  और 2 मंजिल पर इनका घर शिफ्ट था| ऐसा कहा जाता था, Colony के सभी Quarter जब नहीं ब...

भूतो को पकड़ने का देसी तरीका Indian Way of Hunting Ghosts

Image
भारत देश बहुत पुराना देश है और यहा सदियों से गाँवों में कुछ ऐसे रहस्य छुपे है जिसे ढूनड पाना बड़ा कठिन कार्य है | कुछ ऐसा ही रहस्य आपके सामने लेकर आये है | भारत के झारखंड राज्य में एक जिला है जामतारा | इस जिले में भूतो को पकड़ने का एक नुस्खा सदियों से चल रहा है यहा के निवासी सखुआ के पन्नो पर तेल लगा के भूत पकड़ते Indian Way of Hunting Ghosts है कैसे आइये जान Read: – एक ऐसा गाँव , जहा इच्छाधारी नागिन के खौफ में जी रहे है लोग इस जिले में अधिकतर आदिवासी रहते है और यहा के लोगो का मानना है कि यहा जब भी कोई बीमार होता है तो लोग मानते है कि उसे भूत ने जकड़ लिया है तो स्थानीय लोग उसे डॉक्टर के पास नहीं ले जाकर सामजिक गुरु बाबा के पास लाते है जो अपने देसी इलाज जिसमे सखुआ के पन्नो पर सरसों तेल लगा भूत पकड़ते है | कैसे होती है सारी प्रक्रिया जाने … Read:- इंसानी कंकालो से बना एक चर्च , जहा आज भी जिन्दा 50 हजार इंसानों की रूहे रोगी इंसान को बाबा सखुआ पत्तो पर सरसों तेल जिसे तेल पात कहते है जिसे लगाते ही बाबा प्रेतबाधित इंसान से सारे सवाल पूछकर उसकी जानकारी ले लेते है कि भूत कहा से और क्यू आय...

एक ऐसी बावडी Bhoot Bawadi जिसे स्वयं भूत ने बनाया

Image
राजस्थान के जोधपुर शहर तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में पानी की अनेक बावड़ियां हैं जिन्हें या तो राजा-महाराजाओं ने या फ़िर उनकी महारानियों ने बनवाया था।पानी की अनेकानेक ऐसी बावड़ियों में से एक ऐसी भी है जिसे भूतों ने बनवाया था। इसे भूत बावड़ी bhoot bawadi  के नाम से जाना जाता है।जोधपुर से लगभग 90 किलोमीटर पूर्वोत्तर में पीपर-मेहता सिटी राजमार्ग के निकट बसा है रणसी नामक ऐतिहासिक गांव।   Read:- कब्र खोदकर बाहर आ जाते हैं बुलगारिया के भूत मारवाड़ का इतिहास इस बात का साक्षी है कि जब जोधपुर में राजपूतों की चम्पावत शाखा विभाजित हुई, तो उन्होंने कापरड़ा गांव को अपना निवास स्थान बनाया था लेकिन यहां बसने वाले युवा कुंआरों ने गांव के किसी सिद्ध ॠषि की बगीची उजाड़ने के साथ-साथ उसकी साधना में भी विघ्न डाला था, तब ट्टषि ने कुपित होकर उन कुंआरों को शाप दे दिया था कि इस गांव में उनके वंशज पनप नहीं सकेंगे। बाद में यहां के कुंआरों ने शाप के भय से कापरड़ा गांव को छोड़ दिया, वे जिस गांव में जाकर बसे, वह आज रणसी गांव के नाम से प्रसिद्ध है। रणसी गांव में भूतों के सहयोग से बनी पानी की विशाल बावड़ी तथा ठाकुर जयसिंह...

वैद्य मामा ने भगाया भूत Bhoot ki Kahani in Hindi

Image
मित्रो मेरा नाम राकेश शर्मा है और मै आज आपको मेरे नानाजी की बताई हुए Bhoot ki Kahani बताना चाहता हु कि किस तरह उन्होंने एक औरत के जिस्म से भूत निकाला | मेरे नाना  जी, पंडित अम्बा लाल शर्मा शानदार ज्योतिषी थे इलाके में उन का नाम था। Bhoot ki Kahani हालांकि उन्हों ने इसे पेशा कभी नहीं बनाया। वो एक कारखाने के मालिक थे। उन के मित्र वैद्य पं. कृष्णगोपाल पारीक नामी वैद्य थे। उन की स्वयं की औषध शाला थी और भारतीय जड़ी बूटियों के माध्यम  से चिकित्सा पर अधिकार था। उन्हों ने एक आयुर्वेद महाविद्यालय भी कुछ बरस चलाया जिस ने इस क्षेत्र में सैंकड़ों लोगों को वैद्य बनाया। आज भी वे लोग गांवों में चिकित्सा सेवा दे रहे हैं। माँ बैद्य जी को राखी बांधती थीं और वैद्य जी ने उस राखी के रिश्ते को मामा जी से भी बढ़ कर निभाया। आज भी उस परिवार के लोग उस रिश्ते को उसी तरह निभाते हैं एक दिन मैं मामा जी से मिलने गया तो वैद्य मामा भी वहीं बैठे थे। दोनों में इस विषय पर वार्तालाप चल रहा था कि लोगों पर जो भूत-प्रेत चढ़ आते हैं उन का क्या इलाज है? मामा जी ने मेरे नाना द्वारा भूत उतारने के किस्से सुनाए। काशी गुरुकुल से वि...

सहेली का साया जिसने मरकर भी पीछा नहीं छोड़ा

Image
यह किस्सा मेरे एक दोस्त तरुण की छोटी बहिन सोन्दर्या का है जो मेरे मित्र ने मुझे अपनी आप बीती बताई |उसकी “लाज़िया” नाम की लड़की के साथ दोस्ती थी वो दोनों में गहरी दोस्ती थी|लाज़िया हो या सोन्दर्या दोनों में कोंई भी किसी भी काम के लिए निकलता तो दोनों हर बात एक दुसरे को बताते थे सोन्दर्या हर काम को करती थी जो लाज़िया उससे बोलती, और लाज़िया की भी यही आदत थी |   Read:  एक गाँव जहा 550 साल पुराने शव की होती है पूजा लाज़िया को घर से बाहर जाने की अनुमति बहुत ही कम मिल पाती थी क्योंकि उसके अम्मी-अब्बू बहुत ही सख्त मिज़ाज के थे |इसलिए खाने-पीने की चीज़े भी वो सोन्दर्या से मंगवाती थी| और सोन्दर्या घर पे उसके काम में हाथ भी बंटा देती थी|लाज़िया की जल्दी ही शादी कर दी गई और वो अपने ससुराल चली गई उसके डेढ़ साल बाद वो डिलीवरी के लिए अपने मायके आई तो फिर से दोनों सहेलियों का समय साथ बीतने लगा|जब डिलेवरी का समय आया तो उसके जुड़वाँ लड़के हुए लेकिन लाज़िया बच नहीं पायी क्योंकि उसकी डिलेवरी में काफी समस्याए आ गई थी |   Read:- घुंघट उठाते ही नजर आ गयी भूतनी अब उसके जनाज़े में सोन्दर्या का पूरा परिवा...

गाँव के कुएं का भूत Scary Ghost of Well

Image
यह घटना 1999 के आस पास की है। दिल्ली में रहनेवाले हमारे एक दूर के रिश्‍तेदार पहली बार हमारे गांव  जगन्पुरा में  अपने एक नजदीकी रिश्‍तेदार के घर पर आए। पर वहां उनका मन नहीं लगता था , रिश्‍तेदार अपने व्‍यवसाय में व्‍यस्‍त रहते और उनकी पत्‍नी अपने छोटे छोटे बच्‍चों में। वे वहां किससे और कितनी देर बातें करतें , उनके यहां जाने में जानबूझकर देर करते थे और हमारे यहां बैठकर बातें करते रहते थे । बडे गप्‍पी थे वो , अक्‍सर वे हमारे घर पहुंच जाते थे और घंटे दो घंटे गपशप करने के बाद खाना खाकर ही लौटते थे।   Read:- सच्चे प्रेम की दास्तां……… एक दिन शाम को पहुंचे , तो इधर उधर की बात होते होते भूत प्रेत पर जाकर रूक गयी , भूत प्रेत का नाम सुनते ही उन्‍होने अपनी शौर्यगाथाएं सुनानी शुरू की। फलाने जगह में भूत के भय से जाने से लोग डरते हैं , मैं वहां रातभर रहा , फलाने जगह पर ये किया , वो किया और हम सभी उनके हिम्‍मत के आगे नतमस्‍तक थे। मेरी मम्‍मी ने एक दो बार रात के समय इस तरह की बातें न करने की याद भी दिलायी , पर वो नहीं माने ‘नहीं , चाचीजी , भूत प्रेत कुछ होता ही नहीं है , वैसे ही मन का वहम् है ये’ और...

नादानी - जीवन की एक भूल Real Ghost Story in Hindi

Image
Real Ghost Story in Hindi दोस्तों आज फिर में आपके लिए एक सच्ची घटना  Real Ghost Story in Hindi लेकर आया हूँ  दोस्तों वैसे तो हम जीवन में बहुत सी गलतियाँ करते रहते है पर वो हमें इतनी ज्यादा नुकसान नहीं करती, उसके सुधार के लिए हमारे मित्रो,सहपाठियों या फिर बड़े भाई बहनों द्वारा उसका कोई न कोई रास्ता जरुर निकल आता है पर अगर क़िस्मत खराब हो तो कभी-२ गंभीर समस्याएं खड़ी हो जाती है तो फिर उन मामलो में हमारे बड़ो को बीच में आना पड़ता है उन चीजों का हल खोजने के लिए | Read:- लाइब्रेरी में उस रात , आत्मा को बुलाना पड़ा भारी हमारे पड़ोस में एक लड़के के दोस्तों का ग्रुप था उनके ग्रुप के एक लड़के का किस्सा आज आपको सुनाने जा रहा हूँ उनके ग्रुप में लड़का था “अनूप” जो बहुत ही शरारती था, वो हर समय कोंई न कोंई उल्टी-सीधी हरकते करता रहता था, पर उसको अपने दोस्तों,सहपाठियों और भाई-बहनों का बड़ा सपोर्ट रहता था इसलिए वो किसी भी चीज़ को गंभीरता से नहीं लेता था,, समय के साथ उसकी शरारते भी बढती रही,, पर ये सभी हरकते अभी तक दोस्तों, सहपाठियों, भाई-बहनों के कारण नियंत्रण में थी| Read:- आत्मा ने किया मरे बच्चे को ज...

क्या आप अँधेरे में अकेले होरर फिल्म देख सकते है यदि नहीं तो ये ध्यान रखे Can You Watch Horror Movies at Night Alone ???

Image
भूत-प्रेतों और आत्माओं जैसी पारलौकिक ताकतों की थीम पर बनी फिल्में और धारावाहिक देखना अकसर लोगों को पसंद होता है. अंधेरे कमरे या फिर सिनेमा हॉल में बैठकर डरावनी फिल्म देखना एक अच्छा टाइम-पास हो सकता है लेकिन कभी आपने यह सोचा है कि आपका टाइम-पास का यह तरीका कितना खतरनाक साबित हो सकता है. अभी कुछ दिन पहले दुनिया भर में अपनी शॉर्ट फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए मशहूर  सनडांस फेस्टिवल  का आयोजन किया गया. इस फेस्टिवल में कई फिल्में दिखाई गईं. लेकिन  वीएचएस  नाम की एक फिल्म को देखर दर्शकों के होश उड़ गए. यह फिल्म सुपरनैचुरल या पारलौकिक शक्तियों पर आधारित थी. जिसमें कुछ दोस्त एक खास वीडियो फिल्म को देख कर भूत प्रेतों के चक्कर में पड़ जाते हैं. फिल्म के दृश्य इतने ज्यादा भयानक थे कि दर्शकों में मौजूद एक कपल की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि कुछ ही समय में उनके लिए एंबुलेंस बुलानी पड़ी.   इसी प्रकार हिंदी होरर फिल्मो के डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने 2008 में उनकी फिल्म “फूँक २” को सिनेमा में अकेले बैठकर देखने पर 5  लाख  का इनाम रखा था  | उन्होंने इस काम के लिए हार्ट मोनिटरिंग मशीन ल...