लिफ्ट मांगती औरत का साया Lady Ghost Asking for Lift
मित्रो मेरा नाम अंशुल है और मै उदयपुर का रहने वाला हु | मै आज आपको मेरे साथ घटी सच्ची घटना से अवगत कराना चाहता हु | यह बात आज से दो साल पहले की है मैंने एक सरकारी परीक्षा का फॉर्म भरा था और मेरा परीक्षा केंद्र जयपुर आया था | किस्मत से मेरे दो ओर दोस्तों का केंद्र भी जयपुर ही आया था हालंकि परीक्षा केंद्र अलग अलग जगह था | अब हम तीनो दोस्तों ने जयपुर जाने के प्लान के प्लान के बारे में सोचने लगे | परीक्षा का दिन रविवार था और हमको शनिवार को ही निकलना था | हम दोस्तों ने सोचा कि अगर हम शनिवार को ही चले जायेंगे तो हमे रात को किसी होटल में रुकना पड़ेगा और उसका कोई मतलब नहीं होगा तो मेरे दोस्त पियूष के पास कार थी और उसने कार में जाने की बात कही | हमने सोचा ये ज्यादा बेहतर रहेगा कार में सफर भी आसान होगा और अगले दिन जयपुर भी घूम लेंगे | अब हम तीनो दोस्त शनिवार शाम को खाना खाकर पियूष के घर पहुच गये | हम तीनो से सोचा यहा से रात को ग्यारह बजे निकलेंगे और सुबह 5-6 बजे तक पहुच जायेंगे और हमारी परीक्षा का समय 9 बजे था | अब हम तीनो 11 बजे उदयपुर से रवाना हो गये | हर स्टूडेंट की तरह परीक्षा तो एक बहाना था...