Posts

Showing posts from October, 2013

हेलोवीन की कहानी , इंडियन घोस्ट स्टोरीज की जुबानी Halloween Story in Hindi

Image
Halloween Story in Hindi अमेरिका, इंग्लैंड  व यूरोपियन  देशों में 31st अक्टूबर आते- आते ही Halloween हर तरफ सिर्फ़ छोटे- बड़े कद्दू ही दिखाई देने लगते हैं | आयरलैड् और स्कॉटलैंड से जन्मी प्रथा १९वीं सदी में उनके साथ उत्तर अमेरिका आ गई |२०वीं सदी में पूरे पाश्चात्य जगत के त्यौहारों में रच बस गई कि अब उनकी अपनी धरोहर बन गई है | यूरोप  में सैल्टिक जाति के लोग मानते थे कि इस समय मृत लोगों की आत्माएं आकर संसारिक प्राणियों से साक्षात्कार करती हैं |इस को “सैमहैन” भी कहते हैं | यह वह दिन होता है, जब ये सोचते थे कि उनके मरे हुए पुरखों की आत्मा धरती पर आएगी ,जिससे उनका फसल काटना आसान हो जाएगा |इसीलिए वे चुड़ेलें बनते और जानवरों के मौखटे, उनकी चमड़ी, उनके सिर पहनकर अलाव के आसपास नाचते -गाते थे |वे मानते थे कि कोई विशिष्ट सर्वोच्च प्राकृतिक शक्ति है |इसे ‘All Saints-Day’-All Hallows (holy)  या  Hallows Eve मानते थे , जो धीरे- धीरे Halloween बन गया |इस दिन खाने-पीने के उपहार भी देते-लेते थे |यू. के में इन भटकती आत्माओं के लिए केक भी बनाते थे |इन दिनो सेव के मौसम के कारण मीठे सीरे में सेव बनाकर खाते थे ...

एक ऐसा टीवी शो Fear Files जो आपको बताता है डर की सच्ची तस्वीरे

Image
क्‍या आपको रहस्‍यमयी बातों पर विश्‍वास है? क्‍या आप भूत-प्रेत पर विश्‍वास करते हैं? कभी-कभी आप सोचते होंगे कि मौत के बाद आत्‍माएं कहां जाती हैं। ऐसी ही वास्‍तविक घटनाओं को लेकर जीटीवी का नया शो फीयर फाइल्‍स आ रहा है, जो आपको डर की सच्‍ची तस्‍वीरें बताएगा।जी टीवी पर प्रसारित हो रहे कार्यक्रम फीयर फाइल्स Fear Files ने देर रात के प्रसारण के बावजूद अपने लिए दर्शकों को एकत्रित करने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्यक्रम को वयस्कों के साथ-साथ वे युवा भी देख और पसन्द कर रहे हैं जिन्हें रहस्य रोमांच में रूचि है। जी टीवी द्वारा Zee Horror Show , Anhonee , Mano ya Na Mano और saturday suspense के बाद यह पहला ऐसा हॉरर शो है जो दर्शको को बाँधने में कामयाब रहा | इसका पहला एपिसोड 30 जून 2012 को प्रसारित हुआ जो कि हर शनिवार और रविवार को रात 10:30 बजे प्रसारित होता है |यह शो बहुत हाई TRP के साथ चालु हुआ और अभी भी इसकी TRP बढ़िया है |   मजबूत पकड़, फिल्मीकरण तथा हाई-ऑक्टैन ड्रामा डाक्यूमेंटरी वाली यह श्रृंखला दर्शकों के जीवन में उन लोगों की सच्ची कहानियों को लेकर आई है, जिन्होंने ऐसे अलौकिक अनुभव किए ...

बरसात की रात बस में बुरा फसे कंडक्टर अंकल

Image
आज जो आपको घटना बताने जा रहा हु वो हमारे पड़ोसी परमेश्वर लाल अंकल के साथ घटी एक सच्ची और बेहत ही डरावनी घटना है।वो बस में कंडक्टर है जब ये घटना घटी तब उनकी ड्युटी आजम घढ़ नाम के एक गावं में लगी हुई थी। उस रात  बस का ड्रायवर और कंडक्टर सिर्फ दो ही लोग थे बस में बाकी पुरी बस खाली हो चुकी थी । सुनसान सडक उस पर जोरदार बारिश चालू थी, ऐसे में एक औरत उनके बस के सामने खडी थी बारिश की वजह से उसका बदन पुरी तऱह भिग चुका था वो बस को रुकने के लिये हाथ दिखा रही थी उसने अपने शरीर को एक रेनकोट में लपेट रखा  था । इसलिये उसका चेहरा साफ नजर नाही आ रहा था एक तो अकेली औरत उपर से इतनी बारिश ड्रायवर को उसके उपर तरस आया इसलिये उसने इंसानियत के नाते गाडी खाडी की |   वह औरत बस में चढी और सीधे पीछे की सीट पर जा कर बैठ गयी । कंडक्टर अंकल  उसे सामने बैठने के लिये कह रहे थे  । फिर उसने सुनकर भी अनसुना कर दिया कंडक्टर अंकल ने फिर से टिकीट के लिये पुछा फिर भी उसने कोई प्रतिक्रिया नही दि । उसका चेहरा पूरी तरह ढखा हुआ था ।कुछ देर बाद उसने अपना सर उपर उठाया। और जो नजरा दिखा वह देखकर कंडक्टर अंकल पूरी तरह चकरा गए  वह झ...

राजा की भटकती आत्मा जिसने बताया 1000 टन सोने का रहस्य

Image
आज जो मै आपको बताने जा रहा हु वो कोई कहानी या किस्सा नहीं बल्कि हकीकत है जो उस देश की सच्ची घटना है जिसे कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था | लेकिन ब्रिटिश सरकार सारा सोना भारत से लुटकर ले गये | लेकिन अभी भी भारत के कई हिस्सों में प्राचीन समय के लोगो के द्वारा गडा हुआ बहुत सा धन है जिसे वो चोरी हो जाने के डर से जमीन में गाड़ देते थे | और उनकी मौत के बाद वो सोना चांदी बस धरती के गर्भ में ही रह जाता है | ऐसा ही एक घटना आजकल यूपी के उन्नाव जिले के डौंडिया खेड़ा गांव में हो रही है जहा के एक साधू शोभन सरकार को वहा के राजा राम बक्ष की आत्मा ने उनको जमीन में गडा 1000 टन सोने का रहस्य बताया जो आज के सोने के रेट के हिसाब से इसकी कीमत आंकें तो 29 खरब रुपये के लगभग बैठती है. | कौन थे राजा राम बक्ष ? कहा से आया सोना ? कैसे मौत हुई राजा की ?  आइये इन सारे पहलुओ पर प्रकाश डाले     इतिहासकार चंद्रकांत तिवारी के अनुसार , क्रांतिकारी शूरवीर राजा ने सन् 1857 की क्रान्ति के दौरान  अंग्रेजों के छक्के छुडा दिए थे। वह कौन थे और कब से वह इस किले में रह रहे थे ये किसी को स्पष्ट मालूम नहीं है।यहां के इतिहा...

सफेद साडी वाली वो औरत जो हर रात स्टेशन के पास घुमती थी

Image
यह घटना 2005 की है कि जब मै अपने छोटे भाई और चाचाजी के लड़के साथ अपने गाँव छुट्टियाँ मनाने गया था।हम लोग के साथ गाँव के कुछ लड़के भी आ गए।रात को हम सब साथ ही सोते थे।नानी घर में तो हम आँगन मे।हमारा गाँव उदयपुर के भीमल स्टेशन के पास हैं।तब गाँव मे एक औरत के बारे मेँ बहुत सुना था।वो हर रोज रात को सफेद साडी मेँ स्टेशन के पास घुमती थी।वो औरत कई लोगोँ को नजर आ चुकी है।इसिलिए हम लोगो को रात को वहा घुमने की बिल्कुल भी इजाजत नही थी।हम लोगो के मन मे इस बात को जानने की बहुत उत्सुकता थी। ऐसे ही एक रात हम सब लड़के बाहर सो रहे थे।तभी मेरे छोटे भाई को लघुशंका आई।उस ने फिर मेरे चाचा के लड़के को जगाया।दोनो ही निकल पडे।हमारे आँगन के सामने रास्ता है उसके थोडे आगे घास है और फिर स्टेशन।चाचा जी का लड़का एक तरफ खडा था और छोटा भाई घास की तरफ चल दिया।अपना काम निपटा कर छोटा भाई चाचा के लडके की तरफ मुडा।वो दोनो वापस आ ही रहे थे कि अचानक चाचा का लड़का वही रूक गया।छोटा भाई भी उसके साथ रूक गया।दोनो ने स्टेशन के पास एक औरत को देखा,वो सफेद साडी मेँ थी।स्टेशन के पास अनायास ही भटक रही थी।वो दोनो उसे ही देखे जा रहे थे।...

दादाजी के साथ घर पहुची चुड़ैल Real Story of Indian Witch in Hindi

Image
आज जो मै आपको किस्सा सुनाने जा रहा हु वो मेरे दादाजी के साथ हुआ था | दिसम्बर के कड़ी ठंड का समय था घना कोहरा छाया था | दादाजी शहर में क्लर्क थे  उस दिन सारे लोग जल्दी  कार्यालय का सारा काम ख़त्म करके घर की तरफ निकल रहे थे |दादा जी उस समय के बड़े अधिकारियों मे से एक थे |रोज की तरह ही उस दिन कम ख़त्म होने के बाद घर के लिए अपनी गाड़ी से रवाना होने लगे | रास्‍ते में उन्हे हाट से कुछ समान भी लेना था तो वे अपने साथियों से अलग हो गये | उन्होने घर की कुछ जरूरत के समान लिए और गाड़ी आगे बढ़ा दी | Read: छत्तीसगढ़ का खौफ – टोनही चुड़ैल का रहस्य आगे जाने पर उन्हे कुछ मछली बाज़ार दिखा और वे मछली खरीदने के लिए रुक गये | ताज़ी मछलियाँ लेने और देखने मे टाइम ज़्यादा ही गुजर गया | उनकी जब अपनी घड़ी पर नज़र गई तो उन्हे आभास हुआ की आज तो घर जाने मे बहुत देर हो जाएगी और ये सब लेकर घर पहुचने मे काफ़ी समय लग जाएगा|फिर यही सब सोच कर उन्होने सोचा कि क्यू ना जंगल के रास्ते से निकला जाए तो जल्दी पहुँच जाउँगा | तो उन्होने अपना रास्ता बदला और जंगल की तरफ़ अपनी गाड़ी को घुमा लिया | Read:- इन्सान की बलि मांगने वाली खूनी...

एक किला जहा हर रात जमती है भूतो की महफ़िल

Image
मध्य प्रदेश में भोपाल के शिवपुरी में एक  2100 साल पुराना एतेहासिक किला है जो कि एक जमाने पहले बेहद खुशनुमा हुआ करता था| लेकिन अब यहां रात तो क्या दिन में कोई आने का साहस नहीं करता और स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रात के समय घुंघुरुओं की आवाजें आती हैं जो दूर-दूर तक लोगों को सुनाई देती हैं.   स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन ढलते ही यहां महफिल जमती है जिसमें प्रेत-आत्माएं शामिल होती हैं और जिन-जिन लोगों ने उस महफिल को देखा उनकी तुरंत ही मौत हो गई|भोपाल के शिवपुरी में एक छोटा सा कस्बा है पोहरी, जहां यह किला स्थित है वैसे तो  इस स्थान के बारे में कोई नहीं जानता लेकिन जब से मीडिया वालो ने  यहां होने वाली रहस्यमयी  घटनाओं को प्रचारित किया गया है तभी से लोगों को यह समझ आने लगा है कि यहां कुछ ना कुछ गड़बड़ जरूर है|   वे लोग जो भूत-प्रेत और आत्माओं के होने जैसी बातों पर यकीन नहीं करते अब तो वो भी इस किले को श्रापित समझने लगे हैं. इस स्थान की अपनी तो कोई पहचान नहीं है लेकिन जब से इस किले के भूतहा होने की बात सामने आई है तब से लोग पोहरी को पहचानने लगे हैं. पहले इस किले में दिन में स्क...

बरसात की रात में बजी घंटी Barsat ki Raat me Ghanti Baji

Image
Barsat ki Raat me Ghanti Baji मित्रो मेरा नाम रामप्रसाद यादव है मै बिहार के भागलपुर के एक छोटे से कस्बे का रहने वाला हु |  जो मै घटना आपको बताने जा रहा हु वो मेरे साथ आज से 12 साल पहले घटित हुई जब मै आठवी कक्षा में था |जैसा कि आप जानते है कि भारत में बिजली एक बड़ी समस्या है | हमारे गाँव में रोज़ कभी भी बीजली गुल हो जाती थी | हम गाँव के समृद्ध परिवारों में से एक था और सबसे पहला पक्का घर भी हमारा ही था | मेरे पिताजी पटवारी है और इस वजह से कोई तकलीफ नहीं थी | लेकिन फिर भी गाँव में तो मुलभुत सुविधाओं की कमी होती है | यह घटना जुलाई  1999 के  की है | उस रात बड़े जोरो से बरसात Barsat हो रही थी | मै हॉल में बैठकर होमवर्क कर रहा था और मेरे पिताजी टीवी देख रहे थे | मेरी माँ और दादी अलग कमरे में सो रही थी | अचानक बिजली गुल हो गयी और अँधेरा छा गया |तभी दरवाज़े के घंटी बजी और मेरे पिताजी ने दरवाज़ा खोला तो वहा कोई भी नहीं था | मेरे पिताजी ने 2-3 महीने पहले ही वो घंटी लगवाई थी हालंकि वो ज्यादा काम नही आती थी | थोड़ी देर तक कुछ नहीं हुआ तभी मेरी माँ बाहर आयी और पूछा कि घन्टी किसने बजाई |तभी मेरी माँ ने कहा...

एक किला जिसका वारिस आज भी मदद के लिए पुकार रहा है Haunted Shaniwar Wada Palace Story in Hindi

Image
आज मै भारत के उस हिस्से में ले जा रहा हु जिसके बारे में आपने अलग अलग ब्लॉग पर आपने कई बार पढ़ा और सुना होगा लेकिन कही पर भी हिंदी में आपको ये लेख कही नहीं मिलेगा | इसलिए इंडियन घोस्ट स्टोरीज पहली बार इस किले को हिंदी के पन्नो पर ढाल रहा है क्यूंकि वो जगह भारत के दस मशहूर प्रेतबादित स्थानों में से सातवे स्थान पर  है | इसके बारे में आपने हर ब्लॉग पर 3-4 लाइन पढी होगी लेकिन हम इसके बारे में  आपको इसका पूरा विस्तार से बताएँगे | कौनसी है वो जगह आइये जाने   महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक किला है शनिवार वादा  महल | Haunted Shaniwar Wada Palace Story in Hindi  इस महल को 1746 में मराठा साम्रज्य के पेशवा शाशको ने बनवाया था | इस किले का  नाम शनिवार यानि सप्ताह का छठा  वार और वडा यानि रहने का स्थान से लिया गया है | इस महल के पांच दरवाज़े है दिल्ली दरवाज़ा ,मस्तानी दरवाज़ा ,खिड़की दरवाज़ा ,गणेश दरवाज़ा और जम्भुल दरवाज़ा | इस महल के बारे में स्थानीय लोगो का मानना है कि शनिवार वादा का किला पूर्णिमा की रात को सबसे ज्यादा प्रेत बाधित माना जाता है | इसके पीछे एक कहानी है कि उस समय में पेशवाओ को राज था और राज...

हिमाचल की पहाडियों की दुल्हन Himachal Ke Pahadiyo ki Dulhan ki Aatma

Image
Himachal Ke Pahadiyo ki Dulhan ki Aatma मित्रो मेरा नाम आकाश है और मै मध्य प्रदेश के इंदौर जिले का रहने वाला हु | आज जो किस्सा Himachal Ke Pahadiyo ki Dulhan ki Aatma मै आपको सुनाने जा रहा हु वो एकदम सच्ची घटना है जिसे यादकर आज भी मेरी रूह काँप जाती है |तो यह किस्सा तब का है जब मैं कॉलेज में था और मेरा एक मित्र सुनील  जो कि शिमला रहता था उसने मुझे घुमने के लिए  वह बुलाया | वो मेरे बचपन का दोस्त था और उसके पिताजी की वन विभाग में ट्रान्सफर होने से वो शिमला चले गए | मैं जब रेल से शिमला पंहुचा तो वहा रास्ते में शिमला के प्राकुर्तिक सौन्दर्य को देखकर मेरे दिल को सुकून मिला कि ऐसी घाटियों में कितना आराम है | जैसे ही मै स्टेशन पंहुचा सुनील मुझे लेने वहा आ गया | उसके पास स्कार्पियो गाडी थी | रास्ते में बाते करते हुए घर पहुचे | रात को खाना खाया और फिर अगले दिन घाटी में घुमने का विचार बनाया |सुनील ने अपनी स्कार्पियो लेली और हम घाटी की तरफ चल पड़े  |हमने नार्मल रूट से ना जाते हुए शॉर्टकट से जाने का निश्चय किया | उस दिन काफी कोहरा छाया हुआ था और सुनील गाडी बड़ा धीरे चला रहा था | ऐसे घने कोहरे में गा...

पार्क की वो औरत जिसे भूलना नामुनकिन है Beggar Ghost Woman Story in Hindi

Image
Beggar Ghost Woman Story in Hindi हेल्लो फ्रेंड्स मेरा नाम अंकिता शर्मा है मै दिल्ली के आनन्द विहार की रहने वाली हु | मै पेशे से वकील हूँ | मेरे पति एक आईटी कम्पनी में मेनेजर है  मेरे साथ जो घटना Beggar Ghost Woman हुई है वो मैं आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताना चाहती हूँ | Read:- बरसात की रात में बजी घंटी यह घटना तब की है जब मैं 26 साल की थी और 7 महीने से प्रेग्नेंट थी और अपने बेबी का ख्याल रखने के लिए छुट्टियों पर थी | उस रात मेरे पति जब शाम को ऑफिस से लौटे तो हमने पास ही एक पार्क में टहलने का प्रोग्राम बनाया | रात के नौ बज रहे थे और हम अपनी कार से वहा पहुचे ताकि रात को वापस आते वक्त  दिक्कत ना हो | वहा हमने देखा कि लोगबाग वहा टहल रहे थे हमने भी वहा आधे घंटे तक चहल कदमी की | फिर जब थक गये तो वापस चलने का निर्णय किया | Read:- हिमाचल की पहाडियों की दुल्हन मेरे पति ड्राईवर सीट पर थे और मेने जैसे ही अपनी तरफ का कार का गेट खोला एक बुढी औरत  मेरे ड्रेस को खीचने लगी | मेने इसे नार्मल बात समझकर , उसे बिना पैसे दिए कार में बैठ गयी |हमारी कार 5 मिनट चली ही थी और जब हमारी गाडी लाल बत्ती पर रुकी ...

एक परिवार जिसकी रूह आज भी उस मकान में भटकती है Family Ghost in House

Image
नमस्कार मित्रो मेरा नाम अमित है मै उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहने वाला हु | ये कहानी Family Ghost in House मेरे बचपन की है जब मै 10 साल का था | मैं हर सर्दी की छुट्टियों में अपनी मौसी के घर शिमला घुमने जाता था | सन 2002 में जब मै अपनी मौसी के यहाँ गया था तब उन्होंने अपना दूसरा नया मकान लिया था | मेरे मौसाजी एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते है और वो अक्सर टूर के सिलसिले में बाहर ही रहते है | मै पहली बार उनके नए घर को देखा क्यूंकि इससे पहले वो अलग घर में रहते थे  | जैसे ही मैंने उनके नए घर में प्रवेश किया  तो मुझे उनके घर में एक अजब सा डर और सिहरन पैदा हुई जैसे कोई गूंजती हुई आवाज़ कानो में आ रही हो | मैंने सोचा नया घर है और इन सब बातो को नकार दिया | मेरी मौसी का  बच्चा  उस समय 2 साल का था और मैंने अपने सामान को जमाकर उसके साथ खेलने लग गया |   आप जानते ही हो कि शिमला में कितनी ठण्ड पड़ती है उस रात भी वहा बड़ी जोरो की ठण्ड लग रही थी और टीवी देखेने के बाद 11 बजे हम सोने को चले गये | उस पुरे घर में मेरी मौसी , मेरे कजिन और मेरे अलावा कोई नहीं था और वो घर भी काफी बड़ा था इसलिए रात को अजी...

A Dog "Sezo" Saves my Life

Image
I am writing this, because an incident took me to believe in ghosts or supernatural existence. However, I am not very sure if it was ghost but yes it was something supernatural thing I experienced.It happened long ago when I was 15, studying in 10th standard (its in 2002 I guess). It was normal evening my mother was trying a new dish which my neighbor use to cook. My mother told me to go to my neighbor and ask for her assistance. I started to move and when I came out of my house, I saw a women who was standing nearby (I thought she was trespassing), I turned myself to the way of neighbor’s house but suddenly thought that I should ask the lady to not to trespass from next time, but when I turned back no one was there and I thought she has gone now and never thought about it again and asked my neighbor for the assistance. My mom cooked the dish we had good dinner and after some I went to sleep. During the sleep I saw that women which was standing near my main door in my dream.  Her ...

मौत के बाद भी प्यार रहा जिन्दा | True Love Remains After Death

Image
आप सभी पाठकों का मेरे और इस मंच की तरफ से फिर से स्वागत है | दोस्तों, ये किस्सा  True Love Remains After Death थोड़ा बड़ा है जो मुझे मेरे मामा ने बताया था |  जिसे आज मैं आपके सामने रख रहा हूँ| मित्रो,, प्रेम हमेशा परीक्षा लेता है,,लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि “प्रेम” का किसी से कुछ लेने व देने से कोई सरोकार है|  ये तो बस एक इबादत है,, जो इस पर खरा उतर जाएँ बस वो सदा के लिए अमर हो जाता है, अगर कोई इंसान किसी को चाहे तो उस व्यक्ति को ये समझ लेना चाहिए उसने एक कभी न मिटने वाली पूंजी कमा ली है पर जब उसको इसका एहसास ही न हो तो वो बड़ा दुर्भाग्य वाला माना जाता है,पर आज ये किस्सा ये खुद बयां करेगा कि बिना किसी स्वार्थ के किस तरह एक चाहने वाला उसके दुर्भाग्य को “भाग्य का धनी” मे बदल सकता है | दोस्तो,, ये किस्सा  True Love Remains After Death एक लड़की और एक लड़के का है| इससे संबन्धित कहानियाँ, किस्से , जुम्ले तो आपने बहुत सुने होंगे पर आज आप इस किस्से के जरिये “किसी के चाहने कि हद को महसूस” करेंगे| एक माँ ,3 बहिने और 1 भाई का एक परिवार था, उनके पिता की मृत्यु छोटे भाई के जन्म के समय किडनी फ़ेल होने के ...