Posts

Showing posts from July, 2014

सलीमगढ़ किला , जहां गूंजती है कैदियों की आत्माओ की आवाज़े Haunted Salimgarh fort Mystery in Hindi

Image
मित्रो जैसा कि आप  जानते है कि भारत में कई ऐसे रहस्यमयी किले है जहा ऐसे राज दफन है जो वहा रहने वाले लोगो के साथ दब गये | भानगढ़ , कुम्भलगढ़ , मेहरानगढ़  और कई ऐसे किले है जो समय की आंधी में कही खो गये और केवल इतिहास के पन्नो में सिमटकर रह गये | कुछ किलो को तो सरकार ने सरंक्षित कर दिया लेकिन कुछ किले गुमनामी के अँधेरे में खो गये है | आज हम आपको एक ऐसे किले Haunted Salimgarh fort Mystery in Hindi के बारे में बता रहे है  जो उस किले में मरे हुए कैदियों की आत्माओ पर आधारित है | सलीमगढ़ किले को 1526 में शेरशाह सुरी के बेटे इस्लाम शाह सुरी उर्फ़ सलीम शाह ने बनवाया था | सलीमगढ़ का किला यमुना नदी के किनारे , लाल किले के करीब स्थित है | इस किले को पुरानी दिल्ली के सबसे भूतहा किलो में एक माना जाता है | मुगलों के बाद इस जगह को अंग्रेजो ने जेल में तब्दील कर दिया और 1945 में इंडियन नेशनल आर्मी के कई नेताओ को इस जेल में बंद कर दिया गया | कुछ कैदी तो अंग्रेजो के जुल्मो से पीड़ित होकर इन काल कोठरियों में मर गये | यहा पर काम करने वाले चौकीदारों को आज भी उन कैदियों के चीखने की आवाज़े सुनाई देती है | इस किले में ...

वास विला , जहा पिछले 14 सालो से है आत्मा का कब्ज़ा Haunted Vas Villa in Bangalore

Image
मित्रो हमने आपको देश के अलग अलग जगहों पर स्थित प्रेतबाधित जगहों के बारे में बताया है और इसी कड़ी में आज हम आपको बंगलौर के एक ऐसे घर  Haunted Vas Villa in Bangalore के बारे में बताएँगे जो पिछले 14 सालो से वीरान पड़ा है और स्थानीय लोगो का मानना है कि इस घर में किसी आत्मा का निवास है जिस कारण आज तक कोई इस घर को ना ही खरीद सका और ना ही रह सका | ऐसा क्या हुआ था इस घर में , आइये इसकी पुरी कहानी आपको बताते है वास विला आज से लगभग 70 -80 साल पुराना घर है और इस बंगले में  बंगलोर के मशहूर वकील डॉ वास की मौत के बाद उनकी दोनों बेटिया डोइस वास और वेरा वास यहा रहती  थी |  इस बंगले में  एक दिन किसी ने चाक़ू मारकर डोइस की हत्या कर दी जिसकी उम्र 75 के आसपास होगी | उसको मारने के बाद उसको उसी बंगले में उसकी लाश को दफन कर दिया | कातिल का बिलकुल भी पता नहीं चल सका | हालांकि वेरा इस घटना के बावजूद भी इस घर में रहना चाहती थी क्योंकि उसकी बहन की यादे उस घर में थी लेकिन घरवालो के दबाव के चलते उसको ये घर छोड़ना पड़ा | और तब से लेकर आज तक इस घर में कोई रहने को नहीं आया और ऐसा लोग मानते है कि डोइस की आत्मा आज भी उस घर ...

एक भूतहा पीपल का पेड़ , जहा आत्मा करती है राहगीरों का पीछा Haunted Peepal Tree Near Dwarka

Image
मित्रो अक्सर हमने ये सुना कि रात को पीपल के पेड़ पर भूत निवास करते है | अधिकतर गाँवों में रात को लोग पीपल के पेड़ और बरगद के पेड़  के पास जाने से डरते है | लेकिन अचम्भे की बात यह भी है जिस पीपल के पेड़ को लोग दिन में पूजते है उसी पेड़ से लोग रात में डरते क्यों है ??? ऐसी प्राचीन कथाये है जिनमे पीपल के पेड़ पर भूतो के होने का जिक्र बताया है | आज हम आपको एक ऐसे ही पीपल के पेड़ के बारे में बताने जा रहे है जहा एक आत्मा का निवास माना जाता है | हम बात कर रहे है दिल्ली के द्वारका इलाके के सेक्टर 9 नंबर इलाके की Haunted Peepal Tree Near Dwarka| जब आप इस इलाके के रास्ते से गुजरेंगे तो आपको सडक के बीच में एक तरफ एक पीपल का पेड़ दिखेगा और उसी पीपल के पेड़ के चारो और चबूतरा बना हुआ है | इस पीपल के पेड़ के पास एक नीम का पेड़ भी है और इन दोनों पेड़ो के आस पास आपको ढेर सारी अलग अलग भगवानो की तस्वीरे दिखाइ देगी | इस चबूतरे पर चढ़ने के लिए सीढिया भी बनी हुई है | पीपल का पेड़ और नीम का पेड़ दोनों आपस में इतने गुंथे हुए है कि आपको अनुमान लगाना मुश्किल हो जाएगा | ये  थी इस स्थान के बारे में जानकारी और अब हम इससे संभंधित...

मालचा महल , जहा पर एक राजकुमारी , कर रही है अपनी मौत का इंतजार Story of Malcha Mahal in Hindi

Image
मित्रो हम दिल्ली के एक ऐसी जगह से आपको रूबरू करवाने जा रहे है जिसके बारे में बहुत कम लोगो को पता है | इस जगह पर आम लोगो का जाना प्रतिबंधित है और इसके चलते यहा के लोग इस जगह को प्रेतबाधित मानने लगे है |  कौनसी है ये जगह और क्या है इस जगह का रहस्य , आइये आपको विस्तार से बताये | हम बात कर रहे है मालचा महल Malcha Mahal की , जो 700 सालो से दिल्ली के घने जंगलो के बीच बना हुआ है | इस महल में यहा की अंतिम राजकुमारी सकीना महल और राजकुमार रियाज पिछले 28 सालो से रह रहे है | इनकी माँ ने 1993 में ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली थी | तब से ये महल Malcha Mahal अँधेरे में डूब गया और यहा पर ना बिजली , ना पानी और ना खिड़की दरवाजे है फिर भी राजकुमार और राजकुमारी बाहरी साधनों के बल पर जी रहे है | उन्होंने कुछ कुत्ते पाल रखे  है जो बाहरी लोगो को अन्दर नहीं आने देते है | लेकिन आप लोगो को ये बात समझ नहीं आ रही होगी कि वो दोनों क्यों ऐसा दुःख भरा जीवन बिता रहे है ?? इसके पीछे एक कहानी है आइये आपको बताये इस Malcha Mahal महल को 700 साल पहले फिरोज शाह तुगलक ने बनाया था और वो शिकार के समय यहा रहने के लिए आता था | फिरोज श...

कुलभाटा , जहा गुजरने वाला हर इन्सान, होता है चुड़ैल का शिकार Kulbhata Story in Hindi

Image
मित्रो आपने राजस्थान के भानगढ़ और कुलधरा की तो काफी कहानिया सूनी होगी लेकिन राजस्थान में एक ओर ऐसी जगह Kulbhata Story in Hindi है जहा से लौटना बड़ा मुश्किल है | एक ऐसा गाँव जो 250 साल पहले तबाह हो गया था और उस गाँव से अब कोई नहीं गुजरता है | जो भी इस गाँव के रास्ते से गुजरता है उसके साथ कुछ ना कुछ अनहोनी हो जाती है | कौनसा है ये गाँव और क्या है इस गाँव की कहानी , आइये आपको विस्तार से बताये | राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक कुलभाटा नाम का गाँव है | ये गाँव 250 बर्ष से भी ज्यादा पुराना है | उस समय में इस रेगिस्तान में लोग रहा करते है | 18 वी सदी में इस गाँव में एक कालो नाम की चुड़ैल रहती थी | वो चुड़ैल अमर होने के लिए उस गाँव की जवान लडकियों की बलि चढ़ाती थी | एक दिन गाँव के सभी लोगो ने मिलकर उस चुड़ैल को मारकर रेतीले रेगिस्तान में दफन कर दिया | कालो का आतंक खत्म हो गया लेकिन उसका डर फिर भी लोगो को हमेशा रहता था | कई सालो बाद गाँव वालो ने फिर उस चुड़ैल को देखा | चुड़ैल के डर से इस गाँव के सभी लोगो ने गाँव छोड़ने का मन बना लिया | और रातो रात पूरा गाँव उस चुड़ैल के कारण खाली हो गया | कुलभाटा की ओर स...

एक शापित बस्ती , जहा मौत भी आ जाए , तो कोई मदद नहीं करता Cursed Nazarwadi Chawl

Image
मित्रो आज सभी को पता है कि हम आप लोगो तक हमेशा नयी और रोचक कहानिया पहुचाते है | इसी भूतहा कहानियों की कड़ी में हम आपको एक ऐसी बस्ती Cursed Nazarwadi Chawl की सच्ची घटना बतायेंगे जहा मौत भी आ जाए तो कोई इंसान मदद नहीं करता है | हमारा पाठको से निवेदन है कि अगर आपको हमारे ब्लॉग की कोई भी कहानी पसंद आये तो उसे शेयर करना ना भूले और अपने विचार कमेंट में जरुर लिखे ताकि हम अपने लेखो में सुधार कर सके | मित्रो हम मुंबई के नजरवाडी मोहल्ले की बात कर रहे है | स्थानीय लोगो ने इस चाल का नाम नजरवाडी चाल रख रखा है और इस चाल के बारे में मुंबई के बहुत कम लोगो को पता है | इस चाल में घटी एक घटना हम आपको बताना चाहते है जिससे इस चाल को शापित माना जा सकता है | शायद आप इस किस्से पर यकीन ना करे लेकिन ये सच्ची घटना है  | कुछ साल पहले की बात है एक दिन अमोल अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था और रास्ते में इस चाल के करीब इनकी गाडी खराब हो गयी थी |  वो सड़क रात को एक दम सुनसान रहती है और रात को वहा से कोई नहीं गुजरता है | बेचारे अमोल का मोबाइल नेटवर्क भी वहा काम नहीं कर रहा था जिससे वो किसी को मदद के लिए बुला ...

Unknown and Unexplainable Experience of Paranormal Activity

Image
Hi Folks, My Name is Sushant Kar. I am shearing this story Unknown and Unexplainable Experience of Paranormal Activity which I had experience in the past when I was at my academic years. I must conclude that I live (and still living) in a 3 story ancestral house which is almost 90 years old and has recently renovated and is situated in the holy city of Varanasi where life and death co-exist in peace. As I had mentioned above at that time I was at my academic years, so, I was as other teenagers had pretty busy and hectic schedule. I use to wake up early in the morning somewhere around 4:00 am to log up fresh water for daily purpose because we lived in the first floor where we don’t have the facility of running water. I had to assemble a water pump so that water could easily be filled. I was pretty closed to my mother as compared to father. We are three brothers and I am the younger one amongst them. My mother often shares her experiences of unknown entities and paranormal activities whi...

एक पहाड़ी , जहा चलता है मौतों का सिलसिला Kodaikanal Suicide Point

Image
मित्रो आज हम भारत की एक ऐसी जगह के बारे में बतायेंगे जहा मौतों का सिलसिला चलता है | तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में कोदैकनल नाम का एक शहर है जो कि सुसाइड पॉइंट Kodaikanal Suicide Point Ghost Story in Hindi के नाम से मशहूर है | इस जगह को एशिया के 10 सुसाइड पॉइंट में से एक माना जाता है | इस जगह पर हमेशा लोग एक नेगेटिव एनर्जी महसूस करते है | यहा पर कई लोग अपनी इच्छा से या दुर्घटना वश मारे गये है | स्थानीय लोगो का मानना है कि कोई अदृश्य ताकत इन लोगो को पहाड़ी से नीचे धक्का देती है जिसे किसी ने नहीं देखा है | उस 6000 फीट उचे इस पहाड़ी की घाटी में केवल दो जनों के अलावा कोई नहीं जाता | वो दोनों स्थानीय लोग है जिनको मरे हुए लोगो की लाशो को पहाड़ी से उपर चढ़ाना पड़ता है | जब इन दोनों ने एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में बताया कि वो जब वो लाशें लेने के लिए पहाड़ी की गहराई में जाते है तो शराब पीकर जाते है क्योंकि वहा लाशो की हालत देखकर आपको उल्टी हो जायेगी | किसी का पेट पिचक गया और किसी के आँखे और कान बिखरे पड़े है | वो दोनों उस पहाड़ी के तल में जाने से पहले पूजा करते है और जाते वक़्त अपने साथ निम्बू ले जाते है ...

सर कटे भूत से हुआ सामना Scary Story in Hindi

Image
मित्रो मेरा नाम आकाश है और मुझे हॉरर कहानियाँ Scary Story in Hindi लिखने का शौक है | एक दिन मै इन्टरनेट पर खोजता हुआ IndianGhostStories.Com पर पंहुचा और मैंने यहा कई रोचक कहानिया पढी | तो मैंने सोचा क्यों ना मै भी अपनी कहानी प्रेषित करू | वैसे इस ब्लॉग की अधिकतर कहानिया वास्तविक है लेकिन मैं आपको एक फिक्शनल कहानी बताने जा रहा हु |   ये कहानी आज से 12 साल पुरानी है तब मै 6 क्लास में पढता था | हमारे घर के पास में एक ऐसा घर है जिसे मैंने कभी खुला नहीं देखा | इस घर को लोग प्रेतबाधित बताते है और कोई भी वहा जाने की हिम्मत नहीं करता है | इस घर के खिड़की दरवाजे सब टूटे हुए थे |   एक दिन स्कूल से आने के बाद मैंने और मेरे दोस्तों ने मिलकर इस भूतहा घर में जाने का प्लान बनाया | मै बचपन में बहुत निडर था लेकिन मेरे दोस्त थोड़े डरपोक किस्म के थे | उन्होंने पहले तो मना कर दिया कि उनके घर वालो को पता चलेगा तो अपनी चमड़ी उधेड़ देंगे | लेकिन मेरे ज्यादा समझाने पर वो राजी हो गये |   हम टूटी दीवार से घर के आंगन में आये वहा पर एक टूटी खिड़की थी जहा से अंदर जाना आसान था | हम वहा से अंदर चले गये | पु...

भूत एक , कहानिया दो , किसकी कहानी में है असलियत One Ghost and Two Stories

Image
मित्रो आज हम आपको दो अलग अलग कहानिया One Ghost and Two Stories सुनायेंगे और आप लोगो को पता लगाना है कि इनमे से कौनसी कहानी में सच्चाई है | अगर आप गूगल इमेजेज पर जाकर “Real ghost images” लिखेंगे तो ये भूत आपको सबसे पहले दिखाई देगा जो  कोरियन भूत के नाम से मशुर है   | आपको यहा पर एक ही भूत को दो फोटो मे देख सकते है जो कि इन्टरनेट पर वायरल है | हालंकि ओर भी इस भूत के कई चित्र है लेकिन ये दोनों फोटो भारत में बहुत प्रसिद्ध है लेकिन एक ही भूत को दो अलग जगहों पर देखा जाना अचम्भे की बात है और शायद संभव नहीं है | शायद इनमे से एक की कहानी में सच्चाई नहीं है या फिर दोनों कहानिया झूठी है  | आइये पहले हम आपको इन दोनों चित्रों से जुडी कहानिया बताते है पहले चित्र को RainForest Spook के नाम से जाना जाता है और इस चित्र की घटना भारत से जुडी है | इस फोटो को इन्टरनेट पर इतना शेयर किया गया कि लाखो लोगो ने इस फोटो को देखा और ये प्रसिद्ध हो गया |  इस फोटो के बारे में बताया जाता है कि गर्मी की छुट्टियों में सुंदरवन के इलाके में तीन दोस्त गौरव , अक्षत और चेतन घुमने गये थे | वो सभी वहा पर एक दुसरे की...

एक भूतहा गाँव , जहा बसती है भूतो की टोली | 12 Ghosts in a Village

Image
मित्रो आपने अक्सर भूतहा गाँवों के बारे में सुना होगा जिनमे किसी घटना से जुड़ा एक भूत पुरे गाँव को परेशान करता है | कुछ गाँवों में एक या दो भूत की कहानिया सुनने को मिलती है लेकिन ब्रिटेन में एक ऐसा गाँव है जहा एक या दो नहीं , बल्कि 12 भूतो की टोली 12 Ghosts in a Village रहती है | क्या है इस भूतहा गाँव के भूतो का रहस्य , आइये आपको विस्तार से बताये |   इंग्लैंड के केंट इलाके में प्लंकटी नाम का एक गाँव है | इस गाँव वालो का मानना है कि इस गाँव में 12 अलग अलग भूतो को देखा जाता है | एक ही गाँव में इतनी घटनाओं के बारे में सुनकर आस पास के गाँव वाले भी इस गाँव से नहीं गुजरते है | आइये हम इन बारह भूतो के बारे में संक्षिप्त में बताते है पहला भूत एक लाल औरत का है जो अपने खोये बच्चे को ढूंढता दिखाई देता है | दूसरा भूत सफ़ेद औरत का है जो वहा की लाइब्रेरी में उड़ता  दिखाई देता है | तीसरा एक भूतही घोड़ा गाडी है जो अक्सर लोगो को नजर आती है | चौथा भूत एक ख़ानाबदोश औरत का है जो चिलम पीते हुए दिखता है | पांचवा भूत एक अध्यापक का है जिसने वहा फांसी लगा दी थी | छठा भूत एक चक्की वाले का है जिसकी परछाई लोगो को अ...

एक ऐसी प्रथा ,जिसमे नरबली के रूप में चढ़ाया जाता है , इन्सान का खून Ritual Similar to Human Sacrifice

Image
मित्रो आपने दैनिक समाचारों में कई बार नरबलि की घटनाये सूनी है जिसमे तांत्रिक अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए बच्चो की बलि देते है लेकिन प्राचीन समय में देवी देवताओ को खुश करने के लिए इन्सान की बलि चढ़ाई जाती है | आजकल भारतीय सरकार ने ऐसी कुप्रथाओ पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी है लेकिन केरल  में एक ऐसी जगह है जहा आज भी इस प्रथा को एक अनोखे ढंग से पूरा किया जाता है | क्या है ये नरबलि का दूसरा रूप Ritual Similar to Human Sacrifice, आइये जाने | केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम से 100 किलोमीटर की दूरी पर कुराम्पला कुरमपला देवी का मंदिर है | इस मंदिर में काली माँ की पूजा करने के लिए अडवी नाम की प्रथा चलती है | इस परम्परा में पुरुष कंटीली  झाड़ियो से खुद को लपेटकर जमीन पर लोटकर काली माँ को अपना रक्त चढाते है | ये कंटीली झाडिया बहुत कष्टदायी होती है जिससे शरीर से खून बहने लगता है | इस परम्परा को यहा पर हर पांच साल में एक बार दोहराया जता है | कैसे शुरू हुई नरबलि की ये अनोखी प्रथा , आइये जाने | स्थानीय मान्यताओ के अनुसार अडवी देवी को एक वेलन नाम का पुजारी ही पूजा करता था | एक दिन जब वो पूजा करके काली माँ के मंदिर ...

प्रेतों से मुक्ति दिलाने वाला चमत्कारी पेड़ Magical Tree for Exorcism

Image
मित्रो जैसा की आप जानते है कि भारत के हर गाँव में आपको भूत भगाने की अनोखी परम्पराए देखने को मिल जायेंगी | आज हम आपको इसी कड़ी में भारत के दिल में बसे मध्य प्रदेश के एक गाँव के बारे में बताएँगे जहा प्रेतों से मुक्ति पेड़ Magical Tree for Exorcism दिलवाता है हम बात कर रहे है मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के एक छोटे से गाँव आलोट की | स्थानीय लोगो का मानना है कि यहा बाबा की दरगाह के पास एक अनोखा पेड़ है जहा प्रेतों से इन्सान को मुक्ति मिलती है | जब आप इस गाँव में जायंगे तो इस पेड़ के करीब का नजारा देखकर आपकी आँखे चकरा सकती है |यहा प्रेतों से पीड़ित महिलाये लौटती हुई बाबा के दरगाह आती है और फिर उस दरगाह के आस पास के दीवारों और खम्भों से अपना सर पटकती है | उसके बाद प्रेतबाधित महिलाये कीचड़ के गंदे पानी में नहाती है ऐसा लोगो का कहना है कि गंदगी से प्रेतों को परहेज होता है और जो शरीर स्वास्थ्य होता है उसमे ही आत्मा प्रवेश करती है इसलिए इन्हें गंदे पानी में नहलाकर उन्हें वो पानी पिलाया जाता है | फिर प्रेतबाधित महिलाये वहा स्तिथ एक चमत्कारी पेड़ पर चढ़कर अजीबोगरीब आवाजो में अपनी परेशानी सुनाती है | इस प्रक...

74 सालो से बिना खाए पीये जीने वाले, एक साधू का अनसुलझा रहस्य Mysterious Prahlad Jani

Image
मित्रो भारत अपने आध्यात्म की वजह से पुरे विश्व में मशहूर है | यहा कई ऐसे संत महात्मा हुए है जिन्होंने भारत का परचम पुरे संसार में फैलाया है  | हम इन संतो के आभारी है जिन्होंने हमारी प्राचीन संस्कृति को जीवित कर रखा है | आज हम आपको भारत के ऐसे संत Mysterious Prahlad Jani के बारे में बताएँगे जिनके रहस्य को पूरा विश्व भी नहीं सुलझा सका है |  कौन है ये महात्मा और क्या है इनका रहस्य , आइये विस्तार से जाने | प्रहलाद जानी  जिन्हें “माताजी ” उपनाम से पुकारा जाता है ये पिछले 74 सालो से बिना खाना खाए और पानी पिये जीवित है | अब आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे संभव है | इन्सान अगर एक दिन खाना ना खाए और पानी ना पिए तो उसके मरने जैसी हालत हो जाती है और ये इंसान 74 सालो से ऐसा कर रहा है | उनका मानना है कि वो केवल माता अम्बा और आध्यात्म के जरिये ही जीवित है | आइये पहले इनके जीवन पर एक नजर डालते है | प्रहलाद जानी का जन्म 13 अगस्त 1929 को गुजरात  के मेहसाना जिले के चारदा गाँव में हुआ था | उन्होंने 7 साल की उम्र में ही अपना घर छोडकर जंगल में रहने को चले गये | जब वो 11 साल के हुए तो हिन्दू देवी माता ...

एक रहस्यमयी किला , जिसमे घुसते ही गायब हो जाते है लोग Haunted Scary HetamPur Fort

Image
मित्रो प्राचीन भारत में राजा महाराजा हुआ करते थे और वो अपने लिए किले बनाते थे | उन किलो को बड़े रहस्यमयी तरीको से बनाया जाता था जिसके बारे में उसके निर्माण करने वाले या केवल राजा को पता होता था | संकट की घड़ी में उन किलो से कई सुरंगो से बचकर निकला जा सकता था | आज हम आपको एक ऐसे ही एक रहस्यमयी किले Haunted Scary HetamPur Fort के बारे में बताना चाहेंगे जिसमे घुसते ही लोग गायब हो जाते है | उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हेतमपुर नाम का एक गाँव है | इस गाँव में प्राचीन समय में यहा हेतम खां नाम के राजा  का राज था | उसने  यहा एक ऐसा किला बनवाया था जिसके तहखाने पुरे प्रदेश में मशहूर थे | इन तहखानो में कैसे जाना और कैसे आना किसीको भी नहीं पता था | इस किले के बारे में लोगो का कहना है कि इस किले पर किसी प्रेत का साया है जिससे कोई भी इंसान इस किले के पास भी नहीं भटकता | ऐसा क्या हुआ था इसकिले में और क्या है इस किले का रहस्य , आइये आपको बताये | आज से कई साल पहले एक रात को इस किले के करीब से एक शादी की बारात गूजर रही थी | उस समय में यातायात के आधुनिक साधन नहीं होने से लोगो को मीलो पैदल या बैलगाड़ी में ...

घड़ी वाले पीर बाबा , जिन्होंने 1500 साल पहले रची , हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल Naugaja Peer

Image
मित्रो आज हम आपको भारत की एक ऐसी जगह Naugaja Peer से रूबरू करवाएंगे जो हिन्दू और मुस्लिम एकता के लिए मिसाल बना हुआ है | भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है और बरसों से यहा हर धर्म को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है | हमारे देश में हिन्दू 80 प्रतिशत और मुस्लिम 14 प्रतिशत है और मुस्लिम अल्प्संख्यंक होने के बावजूद भारतीय सरकार हमेशा हर धर्म की सांस्कृतिक धरोहर को बरकरार रखा गया है | हालंकि भारत में हिन्दू मुस्लिम दंगे सामान्य बात है लेकिन इन सब से परे एक ऐसी जगह भी है जहा हिन्दू और मुस्लिम एक साथ सोहार्द के साथ आते है | हमने साईं बाबा के बारे में तो काफी सुना है लेकिन पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर स्तिथ नौगजा पीर बाबा भी ऐसी एकता के प्रतीक है | कमाल की बात ये है कि उस स्थान के सामने शिवजी का मंदिर है और लोफ दोनों स्थानों पर दर्शन करते है | कौन है नौगजा पीर बाबा और कहा से आये है आइये हम इसके बारे में विस्तार से जाने स्थानीय लोगो का मानना है कि आज से 1500 वर्ष पहले हरियाणा के शाहबाद जिले में नौगजा पीर बाबा रहते थे | वो बहुत चमत्कारी इंसान थे और उनके चमत्कार को हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों ने देखा |...